अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021

देश और समाज की तरक्की में नौजवानों को जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मुहैया कराना इस विश्व युवा दिवस का उद्देश्य होता है। इस मौके पर विश्वभर में कई तरह के प्रोग्रामों का आयोजन कर उसमें युवाओं को शामिल किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के लिए प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र एक विषय तय करता है जो सभी वैश्विक समुदायों और नागरिकों के लिए प्रासंगिक है। इस वर्ष की थीम “ट्रांसफॉर्मिंग फूड सिस्टम्स: यूथ इनोवेशन फॉर ह्यूमन एंड प्लैनेटरी हेल्थ” है।
दिल्ली हवाईअड्डा 2021 में दुनिया के शीर्ष 50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में शामिल हुआ

स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड रैंकिंग 2021 को हाल ही में प्रकाशित किया गया था जिसमें इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली दुनिया के शीर्ष -50 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में उभरा है। दिल्ली हवाई अड्डा लगातार तीसरे वर्ष भारत में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में उभरा। मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु को भी दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों में रैंक मिली है। स्काईट्रैक्स 2021 विश्व हवाईअड्डे की पुरस्कार सूची के अनुसार दिल्ली को 45वें स्थान पर रखा गया है। 2020 में 50वें नंबर की तुलना में इसकी रैंकिंग में पांच स्थानों का सुधार हुआ है। दिल्ली हवाई अड्डा इस मुकाम को हासिल करने वाला पहला भारतीय हवाई अड्डा है। हैदराबाद को 64वें स्थान पर रखा गया है 2020 में 71वें स्थान के मुकाबले इसकी रैकिंग में सात स्थानों का सुधार हुआ है। मुंबई 65वें नंबर पर है, जो 2020 में 52वें स्थान पर था।
बेंगलुरु 71वें नंबर पर है, जो 2020 में 68वें रैंक पर था।
दुनिया के शीर्ष -5 हवाई अड्डों में शामिल हैं:
दोहा हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
टोक्यो हानेडा हवाई अड्डा
चांगी हवाई अड्डा, सिंगापुर
सियोल इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
टोक्यो नारिता
छत्तीसगढ़ बना शहरी क्षेत्र में वन संसाधन अधिकारों को मान्यता देने वाला पहला राज्य

छत्तीसगढ़ एक शहरी क्षेत्र में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों को मान्यता देने वाला पहला राज्य बन गया, राज्य सरकार ने 4,127 हेक्टेयर से अधिक वनों के धमतरी जिले के निवासियों के अधिकारों को मान्यता दी। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मुख्य क्षेत्र के भीतर 5,544 हेक्टेयर वन के सामुदायिक संसाधन अधिकारों को भी मान्यता दी गई थी। वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार ग्राम सभाओं को पूरे समुदाय या गाँव द्वारा उपयोग किए जाने वाले किसी भी वन संसाधन की रक्षा, पुनरुत्पादन या संरक्षण या प्रबंधन करने का अधिकार देता है।
24 घंटे में 240.80 किमी दौड़ जयपुर के अमर ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

जयपुर जिले की चौमू तहसील के गांव चीथवाड़ी के अमर सिंह देवंदा ने बेंगलुरु में एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एनईबी स्पोर्ट्स अल्ट्रा रन में 24 घंटे में 240.80 किमी दौड़ कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। यह दौड़ 7 अगस्त को शाम 6 से शुरू होकर 8 अगस्त को शाम 6 बजे तक चली। इससे पहले यह रिकॉर्ड उत्तराखंड के बिनय शाह के नाम था। वे 24 घंटे में 236.9 किमी दौड़े थे।
ऐसे होती हैं अल्ट्रा रनर दौड़ : 24 घंटे वाली अल्ट्रा रन में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। 24 घंटे में 400 मीटर के ग्राउंड के 602 चक्कर लगाकर यह रेस समाप्त हुई। इस दौरान लगातार दौड़ते रहना होता है। बीच बीच मे दौड़ते दौड़ते पानी, ग्लूकोज व अन्य एनर्जी ड्रिंक लेते रहते हैं।
कमलेश कुमार पंत NPPA के नए अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण एजेंसी की अध्यक्षता वर्तमान में आईएएस अधिकारी शुभ्रा सिंह कर रही थी, जिन्हें 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के अनुसार, सिंह को उनके कैडर राज्य राजस्थान में वापस कर दिया गया है।
IAF ने लद्दाख में दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल ATC टावरों में से एक का निर्माण किया

भारतीय वायु सेना ने लद्दाख के एडवांस लैंडिंग ग्राउंड में दुनिया के सबसे ऊंचे मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावरों में से एक का निर्माण किया है। एटीसी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चल रहे फिक्स्ड विंग विमानों और हेलीकॉप्टरों के संचालन को नियंत्रित करता है। इस बीच, भारत पूर्वी लद्दाख में दौलत बेग ओल्दी, फुक्शे और न्योमा सहित हवाई क्षेत्र विकसित करने के कई विकल्पों पर विचार कर रहा है, जो चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा से कुछ ही मिनटों की दूरी पर हैं।
12 अगस्त : विश्व हाथी दिवस

वैश्विक हाथियों के बचाव और संरक्षण के लिए दुनिया भर में हर साल 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। विश्व हाथी दिवस का मुख्य उद्देश्य हाथियों के संरक्षण पर जागरूकता पैदा करना और जंगली और बंदी हाथियों के बेहतर संरक्षण और प्रबंधन के लिए ज्ञान और सकारात्मक समाधान साझा करना है। विश्व हाथी दिवस की शुरुआत 12 अगस्त 2012 को हुई थी, जब थाईलैंड स्थित हाथी प्रजनन फाउंडेशन ने कनाडाई फिल्म निर्माता पैट्रीशिया सिम्स के साथ मिलकर काम किया था। यह सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि अपने आप में एक आंदोलन है। 2012 से, सुश्री सिम्स विश्व हाथी दिवस का नेतृत्व कर रही हैं।
इसरो का GISAT-1 मिशन असफल रहा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-F10 EOS-03 मिशन अथवा GISAT-1 मिशन अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल हो गया है। पृथ्वी अवलोकन उपग्रह-03 को 12 अगस्त को सुबह लॉन्च किया किया। इस लांच के पहले दो चरणों ने ठीक से काम किया, लेंकिन क्रायोजेनिक अप्पर स्टेज में तकनीकी खामी के कारण राकेट इस उपग्रह को उचित कक्षा में स्थापित करने में विफल रहा।
पद्मा सचदेव का निधन

पद्मा सचदेव जिनका हाल ही में निधन हो गया, डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवियित्री थीं। उन्हें अपनी आत्मकथा बूंद बावरी और कविता संग्रह मेरी कविता मेरे गीत के लिए जाना जाता है। उनकी किताबों में तवीसे चानहन, नहेरियान गलियां और उत्तर वाहिनी प्रमुख हैं।
Cashify ने राजकुमार राव को पहला ब्रांड एंबेसडर बनाया

री-कॉमर्स मार्केटप्लेस Cashify ने घोषणा की कि उसने राजकुमार राव को अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। अभिनेता ने कंपनी के साथ एक बहु-वर्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं और वह विशेष रूप से स्मार्टफोन बायबैक श्रेणी के लिए अभियानों और प्रचार गतिविधियों के माध्यम से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्पादों को बढ़ावा देंगे।