वह डायरेक्शन जिस पर डेटा या सूचना एक स्थान से दुसरे स्थान पर ट्रांसमिट होती है transmission mode कहलाती है। यह सूचना के flow होने की दिशा को indicate करता है। इसे communication mode भी कहते है।
यह तीन प्रकार के होते है:-
- Simplex
- Half-duplex
- Full-duplex
1. simplex
simplex का अर्थ है कि कम्युनिकेशन केवल एक ही दिशा में होगा। अर्थात sender केवल डेटा को send कर सकता है परन्तु recieve नही कर सकता है।

उदाहरण:-रेडियो, TV ट्रांसमिशन, रिमोट, मॉनिटर, की-बोर्ड, तथा माउस आदि।
2. Half-duplex
half-duplex में हम दोनों दिशाओं में डेटा को send तथा recieve कर सकते है लेकिन एक समय में केवल एक ही दिशा में। अर्थात इसमें एक ही समय में send तथा recieve दोनों कार्य नही हो सकते है। इस mode को कभी-कभी semi-duplex भी कहते है।

उदाहरण:-walkie-talkie में एक समय में केवल एक ही व्यक्ति बात कर सकता है।
3. Full duplex
इसमें हम डेटा को एक ही समय में send भी कर सकते है तथा recieve भी कर सकते है। यह सबसे तेज डायरेक्शनल mode है।

उदाहरण:-टेलीफोन कम्युनिकेशन सिस्टम इसका उदाहरण है जहाँ दो व्यक्ति एक ही समय में एक दुसरे से बात कर सकते है।