- स्थिति – भारत में उत्तर-पश्चिम में
- आकार – विषम कोणीय चतुर्भुज जैसी।
- वर्तमान स्वरूप बना – १ नवंबर 1956
- कुल क्षेत्रफल – 342239 वर्ग किमी.
नोट : क्षेत्रफल – 132139 वर्ग मील।
1 वर्ग मील = 2.59 वर्ग किमी. - देश की कुल भू-भाग का – 10.41 प्रतिशत
- भारत का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा राज्य- राजस्थान
- राज्य का क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर(38401वर्ग किमी.)
- राज्य का क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला -धौलपुर(3034 वर्ग किमी.)
नोट : धौलपुर से जैसलमेर कितना गुना बड़ा है- 12.66 गुणा - राजस्थान के कुल भू-भाग के कितने प्रतिशत पर जैसलमेर फैला है-11.22 प्रतिशत
- राजस्थान के कुल भू-भाग के कितने प्रतिशत पर धौलपुर फैला है- 0.88 प्रतिशत
- राज्य में सूर्य की सर्वाधिक सीधी किरणे – बांसवाड़ा
- राज्य में सूर्य की सर्वाधिक तिरछी किरणे – गंगानगर

अक्षांशीय विस्तार
- 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश
- अन्तराल – 709′
- बोरकुण्ड (बांसवाड़ा) से कोंणागाँव (गंगानगर )तक
देशांतरीय विस्तार - 69030′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर
- अन्तराल – 8°47′
- कटारा गाँव (जैसलमेर) से सिलाना गाँव (धौलपुर )तक
नोट : जैसलमेर व धौलपुर में सूर्योदय में कितने समय का अन्तर है – 35 मिनट 8 सेकण्ड
राजस्थान के पड़ोसी राज्य
1 मध्य प्रदेश
- राज्य के साथ सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा बनाता है।
- कुल १३०० किमी.
- राज्य के मध्य प्रदेश से लगने वाले जिले – १०
नोटः मध्य प्रदेश के साथ सर्वाधिक अंतर्राज्यीय सीमा लगाने वाला जिला झालावाड़ है।
2 गुजरात
- गुजरात व राजस्थान के मध्य सीमा विवाद है।
- कुल सीमा – १०२२ किमी.
नोट: बाड़मेर जिला सबसे कम अंतर्राज्यीय सीमा बनाने वाला जिला है, जो गुजरात के साथ लगाता है।
3 हरियाणा – १२३२ किमी.
4 उत्तर प्रदेश – 877 किमी.
5 पंजाब – 89 किमी.
नोट : राज्य के साथ सबसे कम अंतर्राज्यीय सीमा लगता है। राज्य के वे जिले जो दो राज्यों के साथ सीमा बनाते हैं।
हनुमानगढ़
- पंजाब व हरियाणा
भरतपुर
हरियाणा व उत्तर प्रदेश
धौलपुर - उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश
बाँसवाड़ा - मध्य प्रदेश व गुजरात
राजय के जिले जो किसी राज्य व देश के साथ सीमा लगाते हैं –
गंगानगर - पंजाब व पाकिस्तान
बाड़मेर - गुजरात व पाकिस्तान
राज्य के वे जिले जिनकी सीमा खण्डित हैं-
चित्तौड़गढ – रावतभाटा व भैसरोडगढ़
अजमेर – टाटगढ रावली
अंतर्राष्ट्रीय सीमा
- नाम – रेडक्लिफ
- निर्धारण – १५ अगस्त 1947
- प्रकार – राजनैतिक सीमा
- शुरू – हिन्दूमल कोट (गंगानगर)
- अन्त – शाहगढ़ (बाड़मेर)
नोट: शाहगढ (जैसलमेर)- भारत सरकार ने यहाँ पर चीता पुर्नवास योजना की मंजूरी दी है। - कुल लम्बाई – 1070 किमी.
- बाड़मेर में 0 किमी. भूमि भारत व पाक के मध्य विवादित है जिसे ‘शाहगढ़ बल्ज’ कहते हैं।
- सीमा पर स्थित जिले – गंगानगर (२१० km), बीकानेर , जैसलमेर (464 km), बाड़मेर (228 km)
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे निकट का जिला मुख्यालय – गंगानगर
- अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे दूर स्थित जिला मुख्यालय – बीकानेर
- पाकिस्तान से सर्वाधिक सीमा लगाने वाला जिला – जैसलमेर
- पाकिस्तान से न्यूनतम सीमा लगाने वाला जिला – बीकानेर
- रेलकर्मियों का शहीद स्मारक कहाँ स्थित है – गडरा रोड (बाड़मेर)
- थार एक्सप्रेस रेलगाड़ी मुनाबाव (बाड़मेर) से खोखरा पार (पाकिस्तान) तक चलती है।
राज्य के नवीनतम जिलों का क्रम
1 धौलपुर 15 अप्रैल, 1982
2 बाराँ 10 अप्रैल, 1991
3 दौसा 10 अप्रैल, 1991
4 राजसमंद 10 अप्रैल, 1991
5 हनुमानगढ़ 12 जुलाई, 1994
6 करौली 19 जुलाई, 1997
7 प्रतापगढ़ 26 जनवरी, 2008
- राज्य का वह जिला जो सर्वाधिक जिलों के साथ सीमा बनाता है – पाली
- राज्य के वे जिला मुख्यालय जो न्यूनतम दूरी परी स्थित हैं- बूंदीकोटा
सम्भाग
- तत्कालीन रियासतों के विलीनीकरण के फलस्वरूप नवगठित राजस्थान में कुल 25जिले बनाये गये जिन पर प्रभावी नियंत्रण और प्रशासनिक समन्वय के लिये पांच संभागीय कार्यालय स्थापित किये गये थे।
- जिले के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधीश (वर्तमान में जिला कलेक्टर) एवं संभाग स्तर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को संभागीय आयुक्त के पदनाम से सम्बोधित किया गया। संभागीय कार्यालय जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और कोटा में स्थापित किये गये। इनमें जयपुर संभाग के अंर्तगत जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर और झुंझुनूं, जोधपुर संभाग में जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, सिरोही और जालौर, उदयपुर संभाग में उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा, कोटा संभाग में कोटा, बूंदी और झालावाड़ तथा बीकानेर संभाग के अंतर्गत बीकानेर,
चूरू और गंगानगर जिले रखे गये थे। - 1 नवम्बर, 1956 को अजमेर राज्य के राजस्थान में विलीनीकरण
पर अजमेर राजस्थान का 26वां जिला बनाया गया और इसे तत्कालीन जयपुर संभाग के अधीन रखा गया। साथ ही जयपुर संभाग का नाम अजमेर संभाग कर दिया गया, लेकिन संभागीय आयुक्त का मुख्यालय यथावत जयपुर में ही रहा। - अप्रैल 1962 को मोहनलाल सुखाड़िया सरकार ने संभागीय _ व्यवस्था समाप्त की।
- 26 जनवरी, 1987 को हरिदेव जोशी सरकार ने संभागीय व्यवस्था को पुनः लागू करते हुए 6 नये संभाग- जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर व कोटा बनाये ।
- 4 जून, 2005 को वसुन्धरा राजे सरकार ने भरतपुर को 7वां संभाग बनाया।
संभाग | जिलो के नाम | क्षेत्रफल जनसंख्या (वर्ग किमी.) (लाखों में) | विशेष विवरण | ||
1 जयपुर | जयपुर, दौसा, अलवर, सीकर, झुंझुनूं (5 जिलें) | 36615 | 167 | सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व, सर्वाधिक अनुसूचित जाति। सर्वाधिक साक्षरता, राज्य का उ.पू. संभाग। | |
2 जोधपुर | जोधपुर, जालौर, बाड़मेर, पाली, सिरोही, जैसलमेर (कुल 6 जिलें) | 117761 | 118 | सर्वाधिक दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर। सर्वाधिक क्षेत्रफल, पं. राज. राज्य का मध्यवर्ती संभाग। | |
3 अजमेर | भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, अजमेर, (कुल 4 जिलें) | 43848 | 97 | राज्य का मध्यवर्ती संभाग। | |
4 कोटा | कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़ (कुल 4 जिलें) | 24204 | 56 | न्यूनतम जनसंख्या, राज्य का द.पू. संभाग। | |
5 उदयपुर | उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ (कुल 6 जिलें) | 36942 | 98 | सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति, सर्वाधिक लिंगानुपात द. राज.। | |
6 बीकानेर | बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ (कुल 4 जिलें) | 64748 | 81 | सर्वाधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या, राज्य का उत्तरी संभाग। | |
7 भरतपुर | भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर (कुल 4 जिलें) | 18122 | 65 | न्यूनतम क्षेत्रफल, न्यूनतम लिंगानुपात। राज्य का पूर्वी संभाग। |
- वे जिले जिनकी सीमाएं न तो किसी राज्य से मिली हुई है और न ही पाकिस्तान की सीमा से मिली हुई है- 1 नागौर 2 अजमेर 3 टोंक 4 बूंदी 5 राजसमंद 6 पाली 7 जोधपुर 8 दौसा
- वह जिला जिसके सर्वाधिक पड़ौसी जिले है- पाली (8- जोधपुर बाड़मेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, नागौर)।
- ऐसे जिले जिनकी अंतर्राष्ट्रीय व अंतर्राज्यीय दोनों प्रकार की सीमाएं है-2 जिले- श्रीगंगानगर (पाकिस्तान-पंजाब), बाड़मेर (पाकिस्तान-गुजरात)
- वे जिले जो भौगोलिक दृष्टि से दो भागों में बंटे हुए हैं- चित्तौड़गढ़, अजमेर
- जिला- वर्तमान में 33 जिले हैं। 1 नवम्बर, 1956 को पुनर्गठन के समय राजस्थान में जिलों की संख्या 26 थी। राजस्थान का 26वां जिला अजमेर था।
1 15 अप्रैल, 1982 को धौलपुर (भरतपुर से) 27वां जिला बना।
2 10 अप्रैल, 1991 को बारां (कोटा से) 28वां, दौसा (जयपुर से) 29वां, राजसमंद (उदयपुर से) 30वां जिला बना। एक ही दिन बनने के कारण इन जिलों को अंग्रेजी वर्णक्रम के अनुसार क्रम दिया गया है।
3 12 जुलाई, 1994 को हनुमानगढ़ (श्रीगंगानगर से) 31वां जिला बनाया गया।
4 19 जुलाई, 1997 को करौली (सवाई माधोपुर से) 32वां जिला बनाया गया।
5 26 जनवरी, 2008 को प्रतापगढ़ (चित्तौड़गढ़, उदयपुर व बांसवाड़ा से) 33वां जिला बना।
एक नजर में राजस्थान
- राज्य – राजस्थान
- राजधानी – जयपुर
- स्थिति- भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में 23°03′ उत्तरी आक्षांश से 30°21′ उत्तरी अक्षांश तक तथा 69°30′ पूर्वी देशांतर से 78°17′ पूर्वी देशांतर के बीच।
- सीमावर्ती राज्य- राज्य के उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में गुजरात तथा पश्चिम में पाकिस्तान।
- विस्तार-चौड़ाई पूर्व से पश्चिम 869 किमी. तथा लम्बाई उत्तर से दक्षिण 826 किमी.।
- क्षेत्रफल- 3,42,239 वर्ग किमी. (देश में प्रथम)
- जनसंख्या- 6.85 करोड़ व्यक्ति (देश में आठवाँ)
- पुरुष- 35550997
- महिला- 32997440
- साक्षरता- 66.1 प्रतिशत
- पुरुष- 79.2 प्रतिशत
- महिला- 52.1 प्रतिशत
- जनसंख्या घनत्व- 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
- लिंगानुपात- 928 महिलाएं प्रति हजार पुरुष।
- राजभाषा- हिन्दी
- राजकीय पुष्प- रोहिड़ा
- राजकीय वृक्ष- खेजड़ी
- राजकीय पशु- चिंकारा
- राजकीय खेल- बास्केटबाल
- जिले- 33
- विधानमण्डल- एक सदनात्मक
- विधानसभा सदस्यों की संख्या- 200
- लोकसभा सदस्यों की संख्या- 25
- राज्यसभा सदस्यों की संख्या- 10
- राज्य स्थापना दिवस- 30 मार्च
- सर्वोच्च पर्वत शिखर- गुरुशिखर (1,722 मीटर)
- सर्वाधिक आर्द्र स्थान- माउण्ट आबू
- महात्मा गांधी के पांचवे पुत्र- जमनालाल बजाज
- राजस्थान की मरु कोकिला- गवरी देवी
- राजस्थान का अबुल फजल- मुहणौत नैनसी
- राज्य का प्रथम स्टॉक एक्सचेंज- जयपुर
- राजस्थान का शिमला- माउण्ट आबू
- राजस्थान का हृदय- अजमेर
- राजस्थान का सिंह द्वार – अलवर
- राजस्थान का प्रवेश द्वार- भरतपुर
- राजस्थान का कश्मीर या पूर्व का वेनिस- उदयपुर
- गुलाबी नगर या पूर्व का पेरिस- जयपुर
- राजस्थान का गौरव- चित्तौड़गढ़
- राजस्थान की थर्मोपोली- हल्दीघाटी
- राजस्थान का खजुराहो- किराडू
- राजस्थान का बेल्लोर- भैंसरोड़गढ़ दुर्ग
- पहाड़ों की नगरी- डूंगरपुर
- सूर्य नगरी- जोधपुर
- स्वर्ण नगरी- जैसलमेर
- जलमहलों की नगरी- डीग (भरतपुर)
- झीलों का नगर- उदयपुर
- हल्दीघाटी का शेर- राणा प्रताप
- देश के क्षेत्रफल का प्रतिशत भाग- 10.41% (1/10 भाग)
- राज्य की स्थलीय सीमा अर्थात् पूरा घेरा-5920 किमी.
- राज्य से लगने वाली अंतर्राष्ट्रीय सीमा- पाकिस्तान
- पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले जिले- श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर
- अधिकतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला- जैसलमेर (464 किमी.)
- न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा वाला जिला- बीकानेर (168 किमी.)
- राज्य में पाकिस्तान की सीमा आरंभ स्थान- हिन्दुमल कोटा (गंगानगर)
- राज्य में पाकिस्तान सीमा समाप्ति स्थान- शाहगढ़ (बाड़मेर)
- क्षेत्रफल की दृष्टि से बड़ा जिला- जैसलमेर
- क्षेत्रफल की दृष्टि से छोटा जिला- धौलपुर
- राजस्थान का मरुस्थलीय भाग- 61.1 प्रतिशत
- देश में सर्वप्रथम पंचायती राज का श्री गणेश करने वाला जिला- नागौर
- सर्वाधिक गर्म जिला- बीकानेर
- सर्वाधिक आर्द्र जिला- झालावाड़
- राज्य की सबसे लम्बी नदी- बनास (पूर्व पदार्थ वाली)/लूनी (पं राजस्थान की सबसे लंबी नदी)
- सबसे बड़ी खारी पानी की झील- सांभर
- सबसे बड़ी मीठे पानी की झील- राजसमंद
- सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला- अरावली
- सर्वाधिक पशु संख्या वाला जिला- बाड़मेर
- नगर निगम-7
- नगर परिषद्- 30 (पूर्व में 13 एवं 1 अप्रैल, 2012 में घोषित 17)
- नगरपालिकाएं- 149
- पंचायत समितियां- 295
- तहसीलें-314
- वर्तमान में (31 जनवरी, 2017 तक) – 9894
- गांव- 44672
- वर्तमान राजस्थान का निर्माण- 1 नवम्बर, 1956
- धौलपुर का निर्माण- 15 अप्रैल, 1982
- दौसा, बारां, राजसमंद का निर्माण- 10 अप्रैल, 1991
- हनुमानगढ़ का निर्माण- 12 जुलाई, 1994 में
- करौली का निर्माण- 19 जुलाई, 1997 (32वां जिला)
- प्रतापगढ़ का निर्माण- 26 जनवरी, 2008 (33वां जिला)