Array एक non-primitive तथा linear डेटा स्ट्रक्चर है जो कि एकसमान(similar) डेटा items का समूह होता है, अर्थात यह सिर्फ एक ही प्रकार के डेटा को ही स्टोर करेगा ( या तो यह सिर्फ सभी integer डेटा को स्टोर करेगा या फिर सभी floating point को )। Array डेटा स्ट्रक्चर का प्रयोग डेटा ऑब्जेक्ट्स के समूह को संग्रहित करने के लिये किया जाता है।
“Arrays एक static डेटा स्ट्रक्चर है अर्थात् हम केवल compile time में ही मेमोरी को allocate कर सकते है और इसे run-time में बदल नही सकते है।”
Types of array
Arrays निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है:-
1:- one dimensional arrays.
2:- two dimensional arrays.
3:- Multi dimensional arrays.
1. one dimensional(1-D) arrays:-
वह arrays जिसमे सिर्फ एक subscript होती है उसे one dimensional arrays कहते है। इसका प्रयोग linear रूप में डेटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

2. two dimensional(2-D) arrays:-
वह arrays जिसमें दो subscript होती है उसे two dimensional array कहते है। two dimensional arrays को matrix तथा table भी कहते है।

3. Multi dimensional(M-D) arrays:–
वह arrays जिसमें दो से ज्यादा subscript होती है वह Muti-dimensional arrays कहलाता है।

Array Advantage
Array advantage निम्नलिखित होते है:-
- Array को आसानी से implement किया जा सकता है।
2. एक ही प्रकार के विभिन्न डेटा items को केवल एक नाम के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।
3. array एक ही समय में अनेक डेटा items को स्टोर कर सकता है।
4. 2D arrays का प्रयोग matrices को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
Disadvantage of Arrays
arrays के निम्नलिखित advantage होते है:-
- Array के द्वारा मैमोरी का waste होता है।
2. Array एक static डेटा स्ट्रक्चर है जिसके कारण इसका size पहले से ही define होता है।
3. हमें array में एक element को delete तथा insert करने के लिए पूरे array को traverse करना पड़ता है।