नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता

भारत के युवा जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीत लिया है। यह ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में भारत का पहला पदक है। नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। यह टोक्यो 2020 ओलिंपिक में भी भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नीरज हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं। वे भाला फेंक प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। 20 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने इसी वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में उनका जेवलिन थ्रो 86.47 मीटर था। इससे पहले उन्होंने 2016 वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। 2016 में दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने 82.23 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। 2016 IAAF वर्ल्ड अंडर 20 चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था, इस प्रतियोगिता में उन्होंने जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।
8 अगस्त : भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ

भारत में हर साल 8 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें शासन के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद किया जाता है। हर साल 8 अगस्त को भारतीय इतिहास में आजादी की आखिरी लड़ाई की शुरुआत के रूप में याद किया जाता है। इसी दिन 1942 में महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए भारत छोड़ो आंदोलन की नींव रखी गई थी। आजादी के बाद से, 8 अगस्त को क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है और बॉम्बे में जहां इसे झंडा फहराकर शुरू किया गया था, उसे क्रांति मैदान के रूप में जाना जाता है।
टोक्यो ओलंपिक 2020

भारत ने टोक्यो ओलंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने एक गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल जीता। भारत इस ओलंपिक 7 पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा, जो उसका ओलंपिक इतिहास में सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद टोक्यो ओलंपिक का आयोजन सफल रहा। टोक्यो ओलंपिक में खेलों का समापन हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक ने 08 अगस्त 2021 को टोक्यो में 32वें ओलंपिक खेलों के समापन की घोषणा की। इस खेलों के महाकुंभ में 205 देश, 33 खेल, 339 इवेंट्स और 11 हजार से अधिक एथलीट हिस्सा लिए थे।
भारत इस ओलंपिक में सात पदक के साथ 48वें स्थान पर रहा। ओलंपिक इतिहास में भारत का यह सबसे शानदार प्रदर्शन है। भारत की ओर से भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड, वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और रेसलर रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं शटलर पीवी सिंधु, रेसलर बजरंग पूनिया। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीते।
जॉन अब्राहम बनें MotoGP ब्रांड एंबेसडर

यूरोस्पोर्ट इंडिया ने बॉलीवुड सुपरस्टार और मोटोजीपी उत्साही, जॉन अब्राहम को उनकी प्रमुख मोटरस्पोर्ट संपत्ति, मोटोजीपी™ के लिए भारत का राजदूत नियुक्त किया है। जॉन यूरोस्पोर्ट के अभियान – “मोटोजीपी, रेस लगाते है” के माध्यम से भारत में व्यापक दर्शकों के आधार पर मोटोजीपी का प्रचार करते नजर आएंगे।
टोक्यो ओलंपिक 2020: बजरंग पुनिया ने जीता ओलंपिक कुश्ती कांस्य पदक

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कजाकिस्तान के दौलत नियाज़बेकोव पर 8-0 से जीत के बाद ओलंपिक कुश्ती कांस्य पदक मैच जीता है। केडी जाधव, सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त साक्षी मलिक और रवि कुमार दहिया के बाद पुनिया ओलंपिक पोडियम पर समाप्त होने वाले छठे भारतीय पहलवान बने। 2012 के लंदन ओलंपिक के बाद यह दूसरा मौका है जब दो भारतीय पहलवानों ने एक ही खेलों में पदक जीते।
प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान… राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर

देश के सर्वोच्च खेल सम्मान का नाम राजीव गांधी खेल रत्न से बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न कर दिया गया है। भारतीय पुरुष और हॉकी टीमों के टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच कई देशवासियों का आग्रह सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए सम्मान का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।
• ध्यानचंद हॉकी के जादूगर कहे जाते हैं। तीन ओलिंपिक में गोल्ड लाने वाली टीम का हिस्सा रहे थे।
• हर साल 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
‘पीएम-दक्ष’ पोर्टल और ‘पीएम-दक्ष मोबाइल एप्प’ को लांच किया गया

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 7 अगस्त, 2021 को डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में ‘पीएम-दक्ष’ पोर्टल और ‘पीएम-दक्ष’ मोबाइल एप्प को लांच किया। PM-DAKSH पोर्टल और मोबाइल एप्प को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन के सहयोग से विकसित किया गया है। पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और सफाई कर्मचारियों के लक्षित समूहों के लिए कौशल विकास योजनाओं को सुलभ बनाने के लिए इस पोर्टल और एप्प को विकसित किया गया है। इस पहल की मदद से लक्षित समूहों के युवा आसानी से कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठा सकेंगे।
लद्दाख ने ‘पानी माह’ लॉन्च किया

ग्रामीणों को स्वच्छ जल के महत्व के बारे में जानकारी देने के लिए लद्दाख में ‘पानी माह’ या जल माह शुरू किया गया है। लद्दाख सरकार ने ‘हर घर जल’ का दर्जा हासिल करने वाले प्रत्येक जिले के पहले ब्लॉक के लिए 25 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की है। ‘पानी माह’ अभियान तीन-आयामी दृष्टिकोण अपनाएगा – पानी की गुणवत्ता परीक्षण, योजना और पानी की आपूर्ति की रणनीति, और गांवों में पानी सभा के निर्बाध कामकाज पर ध्यान केंद्रित करना।
SMS में होगा ऑडिट्री ब्रेनस्टेम इंप्लांट, देश का पहला सरकारी हॉस्पिटल बनेगा

एसएमएस अस्पताल में आने वाले दिनों में ऑडिट्री ब्रेनस्टेम इंप्लांट होने जा रहा है। अस्पताल में कॉकलियर इंप्लांट की जगह अब ऑडिट्री ब्रेनस्टेम इप्लांट करने की तैयार की जा रही है। ब्रेन इंप्लांट सफल होता है तो एसएमएस देश में सरकारी अस्पतालों में पहला होगा। अभी तक यह इंप्लांट देश में दिल्ली और चेन्नई के दो अस्पतालों में हो रहा है। ये दोनों ही प्राइवेट अस्पताल हैं। इसके लिए अस्पताल ने तीन सदस्यीय डॉक्टरों की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें न्यूरोसर्जन डॉ. अचल शर्मा, डॉ देवेंद्र पुरोहित और काननाक-गला विभाग के आचार्य डॉ. मोहनीश ग्रोवर शामिल हैं। आने वाले दो महीने में इसे पूरी तैयारी के साथ किया जाएगा।
7 अगस्त : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

देश में हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और भारत के हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। भारत के हथकरघा उद्योग के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने जुलाई, 2015 में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में घोषित किया था। ब्रिटिश सरकार द्वारा बंगाल के विभाजन के विरोध में कलकत्ता टाउन हॉल में 1905 में शुरू किए गए स्वदेशी आंदोलन को मनाने के लिए 7 अगस्त की तारीख को चुना गया था। इस आंदोलन का उद्देश्य घरेलू उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं को पुनर्जीवित करना था। पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन 7 अगस्त 2015 को चेन्नई, तमिलनाडु में मद्रास विश्वविद्यालय के शताब्दी हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। उन्होंने ‘इंडिया हैंडलूम’ ब्रांड का भी अनावरण किया था।
डोगरी की वरिष्ठ लेखिका पद्मा सचदेव का निधन

हिंदी और डोगरी की वरिष्ठ लेखिका पद्मा सचदेव के निधन से कला जगत शोकाकुल है। डोगरी लोक गीतों से प्रभावित होकर करीब 12 साल की उम्र से ही कविता लिखने वाली पद्मा साहित्य जगत के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में भी बेहद पॉपुलर थीं। डोगरी की आधुनिक कवयित्री पद्मा सचदेव का कविता संग्रह ‘मेरे गीत’ को 1971 को 1971 में पुरस्कार मिला था। उनकी किताब ‘चित चेते’ के लिए 2016 में 25वें सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं।