यूसुफ पठान ने की क्रिकेट के सभी फोर्मट्स से संन्यास की घोषणा

पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर खिलाड़ी यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी फोर्मेट्स से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए 57 एकदिवसीय और 22 T20I मैच खेले। वह ICC T20 विश्व कप 2007 और ICC क्रिकेट विश्व कप 2011 जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने भारत के लिए 810 ODI रन और 236 T20 रन बनाए है। इसके आलावा उन्होंने सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 46 विकेट भी लिए हैं। यूसुफ ने 100 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें 4825 रन बनाए और 201 विकेट लिए। लिस्ट ए क्रिकेट में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 4797 रन बनाए और 199 मैचों में 124 विकेट हासिल किए। वे भारत के लिए आखिरी बार मार्च 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग में एकदिवसीय मैच में खेले थे।
भारतीय सेना ने लद्दाख इग्नाइटेड माइंड्स कार्यक्रम शुरू किया

26 अप्रैल, 2021 को लद्दाख के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय सेना ने लद्दाख इग्नाइटेड माइंड्स (लद्दाख प्रज्ज्वलित मस्तिष्क)-उत्कृष्टता और स्वास्थ्य केंद्र कार्यक्रम शुरू किया है। भारतीय सेना की ओर से फायर एंड फ्यूरी कोर ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और कानपुर स्थित एक गैर-सरकारी संगठन राष्ट्रीय अखंडता और शैक्षणिक विकास संगठन (NIEDO) के साथ दो समझौतों पर लेह में हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लद्दाख के वंचित विद्यार्थियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने का अवसर मिल सके।
ओडिशा में साल 2021 में 331 डॉल्फिन बढ़ीं

हाल ही में ओडिशा सरकार द्वारा डॉल्फिन जनगणना (Dolphin Census) से संबंधित अंतिम आँकड़े प्रकाशित किये गए हैं जिसके अनुसार, डॉल्फिन की संख्या में शानदार वृद्धि दर्ज हुई है। चिल्का, ओडिशा तट पर भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है डेटा के अनुसार चिल्का झील (Chilika Lake) में डॉल्फिन की आबादी पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष (2021) दोगुनी हो गई है। डॉल्फ़िन गणना के दौरान इसकी तीन प्रजातियों, इरावदी डॉल्फिन (Irrawaddy Dolphin), बॉटलनोज़ डॉल्फिन (Bottlenose Dolphin) तथा हंपबैक डॉल्फिन (Humpback Dolphin) की कुल संख्या 544 दर्ज की गई है, जबकि वर्ष 20192020 में इनकी कुल संख्या 233 थी। इरावदी डॉल्फिन की संख्या में वृद्धि का मुख्य कारण अवैध रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
अमेरिका के निचले सदन में वाशिंगटन डीसी को 51वां राज्य बनाने के लिए बिल पारित किया

हाल ही में अमेरिका के निचले सदन में वाशिंगटन डीसी को राज्य बनाने के लिए बिल पारित कर दिया गया है। इस विधेयक (बिल) को अब सीनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सीनेट में बिल पास होने के बाद वाशिंगटन अमेरिका का 51 वाँ राज्य होगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव (निचला सदन) में यह प्रस्ताव 208 मुकाबले 216 वोट से पारित हो गया। यह बिल एलेनोर होम्स नॉर्टन ने सदन में रखा। नॉर्टन वाशिंगटन डीसी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन उन्हें सदन में वोट डालने का अधिकार नहीं है। वे लंबे समय से वाशिंगटन डीसी को राज्य बनाने की मांग कर रहे हैं। निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने एक दिन पहले 51 लिखा मास्क पहनकर पत्रकार वार्ता में कहा कि वाशिंगटन के लोग टैक्स देते हैं, देश के लिए लड़ाई में भाग लेते हैं। उनको भी समान अधिकार मिलना चाहिए।
RBI ने सीमित किया निजी बैंकों के MD & CEO का कार्यकाल

26 अप्रैल, 2021 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और पूर्णकालिक निदेशक (WTD) के कार्यकाल को 15 वर्ष तक के लिए सीमित कर दिया है। RBI के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक किसी भी निजी बैंक के MD & CEO की अधिकतम आयु 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। RBI वर्तमान में कार्यरत अध्यक्ष, MD और CEO या पूर्णकालिक निदेशक के कार्यकाल को पूरा करने देगा जिसके लिए पहले ही मंजूरी ले ली गई है। इसका अर्थ यह होगा कि कोटक महिंद्रा बैंक का उदय कोटक 17 वर्षों के लिए संस्था के प्रमुख होने के बाद भी MD & CEO के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेगें। RBI ने 1 जनवरी, 2021 को 3 साल के लिए उनकी पुन: नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
अमिताव घोष की पुस्तक ‘द लिविंग माउंटेन ए फैबल फॉर अवर टाइम्स’ जनवरी, 2022 में प्रकाशित होगी

हाल ही में प्रसिद्ध लेखक अमिताव घोष की एक नई कहानी ‘द लिविंग माउंटेन ए फैबल फॉर अवर टाइम्स’ को हार्पर कॉलिंस पब्लिशर्स इंडिया ने जनवरी, 2022 में प्रकाशित करने की घोषणा की है। इस पुस्तक को हिंदी में, ई-बुक और ऑडियोबुक के रूप में एक साथ प्रकाशित किया जाएगा।
यह वर्तमान समय के लिए एक कल्पित कहानी है जिसमे इंसानों ने प्रकृति का किस तरह से शोषण किया है, इसकी एक सतर्कता की कहानी एक पर्यावरणीय पतन की ओर ले जाती वर्ष 2018 में अमिताव घोष को 54वाँ ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब अंग्रेजी भाषा के किसी लेखक को यह पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लेखक को दिया जाता है।
भूटान में दंतक परियोजना ने 60 साल पूरे किए

हाल ही में सीमा सड़क संगठन (Border Roads Organisation-BRO) की सबसे पुरानी परियोजनाओं में से एक दंतक परियोजना (Project DANTAK) ने भूटान में अपनी डायमंड जुबली पूरी की है। भूटान में महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे का निर्माण करते समय 1,200 से अधिक दंतक कर्मियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया है। इस परियोजना की स्थापना 24 अप्रैल, 1961 को हुई थी। यह भूटान के तीसरे राजा और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम था। दंतक परियोजना के तहत अग्रणी मोटर योग्य सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
पृथ्वी के पास और अब तक सबसे छोटा ब्लैक होल ‘यूनिकॉर्न’ खोजा गया

हाल ही में मंथली नोटिसेस ऑफ द रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी(MNRAS) ने मिल्की वे (Milky Way) गैलेक्सी में हमारी पृथ्वी (Earth) के सबसे पास का एक ब्लैक होल (Black Hole) खोजा गया है जो अब तक का देखा गया सबसे छोटा ब्लैक होल है। यह ब्लैकहोल पृथ्वी से 1500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और अभी हमारी गैलेक्सी मिल्की वे के अंदर ही मौजूद है। यह ब्लैकहोल एक लाल विशाल तारे का साथी है। इससे पता चलता है कि दोनों गुरुत्व से आपस में जुड़े हुए हैं। ब्लैकहोल (Black Hole) ब्रह्माण्ड का ऐसा पिंड है जिसके बारे में हमारे वैज्ञानिक विस्तार से जानना चाहते हैं। इसके बारे में जानकारी बहुत ही मुश्किल से मिलती है। यहां तक कि इसे खोजना भी आसान काम नहीं है। हाल ही में खगलोविदों एक ऐसा ब्लैकहोल खोजा है जो ना केवल रिकॉर्ड हुए ब्लैक होल में से सबसे छोटा है, बल्कि पृथ्वी (Earth) के सबसे पास भी है। खगोलविदों ने इसे द यूनिकॉर्न (The Unicorn) नाम भी दिया है।
भारत को चांडलन गुड गवर्नमेंट इंडेक्स-2021 में 49वां स्थान दिया गया

‘चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स’ (Chandler Good Government Index- CGGI) विश्व भर में 104 देशों की सरकारों की क्षमताओं और प्रभावशीलता को मापने के लिए सरकारी पेशेवरों (Government Practitioners) द्वारा सरकारी पेशेवरों के लिए तैयार किया गया एक वार्षिक सूचकांक है। किसी राष्ट्र की सफलता में अच्छी सरकार एक निर्णायक कारक होती है। ‘चांडलर गुड गवर्नमेंट इंडेक्स’ (CGGI), नागरिकों और व्यवसायों के लिए सकारात्मक परिणामों को हासिल करने हेतु सशक्त सरकारी क्षमताओं में निवेश करने के महत्व को दर्शाता है।
CGGI- 2021 सूचकांक में शीर्ष दस देशों में यूरोप के सात देश शामिल हैं, हालांकि शीर्ष दस देशों में चार महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व है, जिसमे एशिया से सिंगापुर, ओशिनिया से न्यूजीलैंड तथा अमेरिकी महाद्वीप से कनाडा शामिल है। शीर्ष दस देशों में शामिल सभी देश, विश्व बैंक द्वारा के अनुसार, उच्च आय वाले देश चांडलर इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नेस (CIG) एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है। इसका मुख्यालय सिंगापुर में है।