7 सितंबर : वर्ल्ड टूरिज्म डे

27 सितंबर को पूरी दुनिया में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जा रहा है। इस दिवस का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में पर्यटन की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना और यह प्रदर्शित करना है कि यह विश्व भार में सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को कैसे प्रभावित करता है। 1970 में उस दिन, UNWTO के क़ानून को अपनाया गया था। टूरिज्म के माध्यम से हर शहर और देश के लोगों को रोजगार मिलता है।

https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

इसके साथ ही पर्यटन के प्रति लोगों में जागरुकता लाने और साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस का 2020 संस्करण, “पर्यटन और ग्रामीण विकास” के विषय के साथ, विश्व के बड़े शहरों के बाहर अवसर प्रदान करने और सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को संरक्षित करने में पर्यटन द्वारा निभाई जाने वाली अनूठी भूमिका का जश्न मनाया जाएगा।

पूर्व रक्षा मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का निधन

पूर्व रक्षा मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह का कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। 82 साल के जसवंत सिंह पिछले छह साल से कोमा में थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके हैं। जब 1998 में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर सख्त प्रतिबंध लगाए थे, तब जसवंत सिंह ने ही बातचीत की थी। पाकिस्तान के साथ 1999 में करगिल युद्ध के दौरान भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

वह 1980 से 2014 तक लगातार संसद सदस्य रहे। उन्हें भाजपा ने पांच बार 1980, 1986, 1998, 1999, 2004 में राज्यसभा भेजा। जसवंत सिंह चार बार 1990, 1991, 1996, 2009 में लोकसभा सदस्य रहे। भाजपा ने जसवंत सिंह को 2012 में उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था।

वाशिंगटन में एक अमेरिकी न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के वीडियो शेयरिंग एप TikTok उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगाई

वाशिंगटन में एक अमेरिकी न्यायाधीश ने ट्रंप प्रशासन के उस आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है जिसके मुताबिक एपल इंक के एपल स्टोर और अल्फाबेट इंक के गूगल प्लेस्टोर पर चीनी स्वामित्व वाले छोटे वीडियो शेयरिंग एप TikTok को डाउनलोड करने पर पाबंदी लगाई गई थी। इस एप का इस्तेमाल करने वाले 100 मिलियन अमेरिकियों के इकट्ठा किए गए व्यक्तिगत डेटा को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार हासिल कर सकती है।

भारतीय पुरूष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार का विजेता घोषित किया

भारतीय पुरूष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू को 2019-20 सत्र के लिए अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया। एआईएफएफ के ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनने वाले दूसरे गोलकीपर हैं, उनसे पहले सुब्रत पॉल ने 2009 में यह पुरस्कार जीता था। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

गुरप्रीत को इंडियन सुपर लीग और आई लीग क्लब कोचों के मतों के आधार पर विजेता चुना गया। वहीं राष्ट्रीय महिला टीम की मिडफील्डर संजू को शानदार सत्र के बाद विजेता चुना गया। रतनबाला देवी को 2019-20 ‘एमर्जिंग वुमैन्स फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार के लिये चुना गया। दोनों ही विजेताओं का चयन मुख्य कोच मेमॉल रॉकी ने एआईएफएफ तकनीकी निदेशक इसाक दोरू से सलाह मश्विरे के बाद किया गया।

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने 20 हजार करोड़ रुपए के टैक्स विवाद के मामले में केस जीता

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने 20 हजार करोड़ रुपए के टैक्स विवाद के मामले में भारत सरकार को हराकर केस जीत लिया है। सिंगापुर के एक इंटरनेशनल कोर्ट में 12 हजार करोड़ रुपए के बकाए और 7,900 करोड़ रुपए के जुर्माने के मामले में भारत सरकार के खिलाफ जीत मिली है। वोडाफोन और सरकार के बीच कोई सहमति ना बन पाने के कारण 2016 में कंपनी ने इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस का रुख किया था।

https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

लंबी सुनवाई के बाद वोडाफोन को राहत मिली है। इस फैसले के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 13.60 फीसदी बढ़कर 10.36 रुपए पर बंद हुआ। वोडाफोन ने हचिसन में साल 2007 में 11 अरब डॉलर में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। यूके की वोडाफोन ने भारत को 2012 में कोर्ट में चुनौती दी थी। हेग स्थित कोर्ट में 2016 में यह मामला वोडाफोन ने दायर किया था। दरअसल 2012 में भारत सरकार ने संसद से एक कानून को मंजूरी दी थी। जिसके तहत वह 2007 की डील पर टैक्स वसूल सकती थी। यह टैक्स इसलिए लगाया जा रहा था क्योंकि हचिसन उस समय एस्सार के साथ में थी। एस्सार भारतीय कंपनी है।

विश्व मूक बधिर दिवस : 26 सितम्बर

26 september world day of deaf illustration in vector

विश्व मूक बधिर दिवस 26 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह विश्व मूक बधिर सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है। विश्व बधिर संघ ने वर्ष 1958 से विश्व मूक-बधिर दिवस की शुरुआत की थी। विभागीय योजनाएं मूक बधिरों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम करती हैं। दिव्यांगों को 500 रुपये महीने की पेंशन व मूक बधिर बच्चों का ऑपरेशन भी कराया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य साधारण जनता तथा सबन्धित सत्ता का बधिरों की क्षमता, उपलब्धि इत्यादि की तरफ ध्यान आकर्षित करना है। विश्व बधिर संघ (डब्ल्यूएफडी) के आंकड़ों के अनुसार विश्व की लगभग सात अरब आबादी में बधिरों की संख्या 70 लाख के आस पास है।

एशियाई विकास बैंक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए दो ऋणों को मंजूरी दी

एशियाई विकास बैंक ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शहरी क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए दो ऋणों को मंजूरी दी है। बैंक ने राजस्थान के शहरों में पानी की आपूर्ति और स्वच्छता के बुनियादी ढांचे के लिए 300 मिलियन डॉलर और मध्य प्रदेश शहरी सेवा सुधार परियोजना के लिए 270 मिलियन डालर के ऋण को मंजूरी दी है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ रेलवे से खेलने वाली नीतू डेविड को सीनियर वूमेंस टीम सेलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ रेलवे से खेलने वाली नीतू डेविड को उनके लंबे अनुभव के कारण भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने सीनियर वूमेंस टीम सेलेक्शन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज नीतू डेविड वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीनियर वूमेंस टीम की मुख्य कोच नीतू शहर की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो इस पद पर पहुंची हैं। शहर से पूर्व क्रिकेटर रीता डे व अर्चना मिश्रा चयन समिति की सदस्य के तौर पर बीसीसीआइ तक सफर तय कर चुकी हैं। भारतीय टीम में उनका टेस्ट खिलाड़ी के रूप में आगाज सात फरवरी 1995 को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था। इसमें दमदार प्रदर्शन के कारण एकदिवसीय टीम में भी जगह बनाई। नीतू ने अंतिम टेस्ट मैच 18 फरवरी 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ व अंतिम एकदिवसीय मैच 13 मार्च 2006 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। घरेलू क्रिकेट में वह लंबे समय तक रेलवे की टीम के साथ जुड़ी रहीं।

संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले संस्थान आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने क्रिकेटर युवराज सिंह को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की। जिसके अंतर्गत आकाश इंस्टीट्यूट, आकाश आईआईटी जेईई, आकाश डिजिटल तथा मेरिट नेशन शामिल हैं।

https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/

युवराज सिंह आकाश डिजिटल के नवीनतम ओम्नी चैनल कैंपेन ‘सक्सेस इज वेटिंग’ की अगुवाई भी करेंगे। ‘सक्सेस इज़ वेटिंग’ अभियान उन छात्रों के लिये होगा, जो मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में एक बार फिर से भाग लेना चाहते हैं।

विश्व बैंक ने बांग्लादेश के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

विश्व बैंक ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पानी और स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच में सुधार के लिए बांग्लादेश के लिए 200 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। बांग्लादेश रूरल वाटर, सेनिटेशन एंड हाइजीन (WASH) प्रोजेक्ट से 6 लाख लोगों को ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पानी की सुविधा मिल सकेगी। यह ऋण 30 वर्ष के रियायती ऋण के रूप में प्रदान किया गया है जिसमें पांच वर्ष की छूट अवधि है। इसका श्रेय विश्व बैंक के इंटरनेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (आईडीए) को जाता है। बांग्लादेश में वर्तमान में 13.5 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक मूल्य का सबसे बड़ा आईडीए कार्यक्रम है। अंतर्राष्ट्रीय विकास संघ दुनिया के सबसे गरीब विकासशील देशों को रियायती ऋण और अनुदान प्रदान करता है। इसका मुख्यालय वाशिंगटन में है। इसकी स्थापना 1960 में की गई थी। इसका उद्देश्य मौजूदा उन विकासशील देशों को ऋण देकर मदद करना था, जिनकी सकल राष्ट्रीय आय सबसे कम है।

Leave a Reply