परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के पूर्व अध्यक्ष शेखर बसु का निधन

अनुभवी परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के पूर्व अध्यक्ष शेखर बसु का निधन COVID-19 के कारण हुआ। वह 68 वर्ष के थे। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ उन्होंने भारत सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) के सचिव और भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 20 सितंबर, 1952 को मुजफ्फरपुर, बिहार में हुआ था। वे तारापुर और कलपक्कम में परमाणु रीसायकल संयंत्रों के डिजाइन, निर्माण और संचालन के पीछे महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी अवार्ड (2002), DAE ग्रुप अचीवमेंट अवार्ड (2006) और DAE स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड (2007) प्राप्त किया।

विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस : 26 सितम्बर

विश्व में प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 26 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिन सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 के लिए विषय है: एनवायर्नमेंटल हेल्थ, अ की पब्लिक हेल्थ इंटरवेंशन इन डिजीज पंडेमिक प्रिवेंशन। 2011 में, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ ने 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।

सीएट टायर इंडिया ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान को दो साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया

सीएट टायर इंडिया ने बॉलीवुड स्टार आमिर खान को दो साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। ब्रांड एम्बेसडर होने के नाते आमिर खान सीएट टायर के लिए दो कमर्शियल ऐड में नजर आएंगे। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ आमिर खान भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं में है। आमिर खान भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे अधिक प्रतिभाशाली अभिनेताओं में है। कंपनी ने उन्हें दो साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।

केरल को गैर-संचारी रोगों से संबंधित “उत्कृष्ट योगदान” के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला

केरल को गैर-संचारी रोगों से संबंधित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए अपने “उत्कृष्ट योगदान” के लिए संयुक्त राष्ट्र का पुरस्कार मिला है। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ केरल के लिए इस वार्षिक संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से मान्यता प्राप्त होने का यह पहला मौका है और केरल के साथ पूरे विश्व में 6 अन्य स्वास्थ्य मंत्रालयों ने 2020 का UNIATF पुरस्कार जीता है। पुरस्कार ने राज्य के फेफड़े के रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कैंसर उपचार कार्यक्रम और पक्षाघात नियंत्रण कार्यक्रम की स्थिति को भी पहचाना।

वैश्विक जोखिम सूचकांक 2020 में भारत 181 देशों में 89वें स्थान पर रखा गया

वैश्विक जोखिम सूचकांक (WRI) 2020 के अनुसार, 181 देशों के बीच भारत को 89 वें स्थान पर रखा गया है। बांग्लादेश, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के पश्चात् भारत जलवायु परिवर्तन के कारण दक्षिण एशिया में चौथा सबसे अधिक जोखिम वाला देश है। WRI को संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण और मानव सुरक्षा संस्थान (UNUEHS) के सहयोग से विकसित किया गया है और इसकी गणना अंतर्राष्ट्रीय शान्ति कानून और सशस्त्र संघर्ष (IFHV) द्वारा की जाती है। सूचकांक के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण कतर सबसे कम जोखिम वाला देश (0.31) था। वानुअतु दुनिया भर में सबसे अधिक प्राकृतिक आपदा जोखिम वाला देश था। इसके पश्चात् टोंगा और डोमिनिका का स्थान था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘यू-राइज़ (U-Rise)’ नामक एक एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने ‘यू-राइज़ (U-Rise)’ नामक एक एकीकृत पोर्टल लॉन्च किया है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) -2020 के कार्यान्वयन के साथ इस तरह के एकीकृत पोर्टल लॉन्च करने वाला पहला राज्य है। इस पोर्टल से 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे। इस पोर्टल पर उपलब्ध ई-कंटेंट, ई-लाइब्रेरी और ऑनलाइन पाठ्यक्रम राज्य के अधिकांश आंतरिक क्षेत्रों में भी छात्रों के लिए सुलभ होंगे।

26 सितम्बर : अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस

26 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु हथियार पूर्ण उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विश्व समुदाय के लिए एक अवसर प्रदान करता है कि वह वैश्विक परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता के रूप में स्वीकार करे। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ इसका उद्देश्य परमाणु हथियार मुक्त दुनिया के साझा लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों को गति प्रदान करना है। यह जनता और उनके नेताओं को ऐसे हथियारों को खत्म करने के वास्तविक लाभों के बारे में, और उन्हें नष्ट करने की सामाजिक और आर्थिक लागतों के बारे में शिक्षित करने का अवसर प्रदान करता है।

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI का 51 वां संस्करण, अगले वर्ष गोवा में 16 से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, IFFI का 51 वां संस्करण, अगले वर्ष गोवा में 16 से 24 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह 20 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाना था। यह उत्सव गोवा में आभासी और भौतिक दोनों रूपों में आयोजित किया जाएगा। आई एफ एफ आई के दौरान, सभी COVID संबंधित प्रोटोकॉल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सर्किट में हाल ही में आयोजित त्योहारों के समान लागू किए जाएंगे। भारत का अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 1952 में शुरू किया गया था। यह फिल्म समारोह और गोवा सरकार के निदेशालय द्वारा सालाना और संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

एसर इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

एक अग्रणी पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) ब्रांड, एसर इंडिया ने अभिनेता सोनू सूद को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ भारत में कंपनी ने पिछले 21 सालों से टेक्नालॉजी के माध्यम से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसर देश में डिजिटल परिवर्तन लाने में एक अहम भूमिका निभाने की दिशा में काम कर रहा है।

Ministerial Roundtable Dialogue on Biodiversity Beyond 2020 को चीन द्वारा वर्चुअली आयोजित किया

‘Ministerial Roundtable Dialogue on Biodiversity Beyond 2020: Building a Shared Future for All Life on Earth’ को चीन द्वारा वर्चुअली आयोजित किया गया। भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस मंत्री स्तरीय गोलमेज वार्ता में भाग लिया। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ यह जैव विविधता पर आगामी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन से एक सप्ताह पहले आयोजित की गयी। इसका उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास पर विचारों का आदान-प्रदान करना है।

Leave a Reply