लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीती

लुईस हैमिल्टन ने पुर्तगाल ग्रां प्रि फॉर्मूला वन रेस जीतकर दिग्गज माइकल शूमाकर का सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मर्सीडीज के ड्राइवर हैमिल्टन की यह कॅरिअर की 92वीं जीत है। उन्होंने शूमाकर (91 जीत, 247 रेस) का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2006 में चाइना ग्रां प्रि जीतने के साथ बनाया था।

START-Daily Quiz

हैमिल्टन ने 262वीं रेस में यह उपलब्धि हासिल की। सबेस्टियन वीटल (53) तीसरे नंबर पर हैं। हैमिल्टन मर्सीडीज के अपने साथी ड्राइवर वालटेरी बोट्टास से 25.6 सेकंड आगे रहे। हैमिल्टन (Lewis Hamilton) ने पहली एफवन रेस 2007 में जीती थी और पहला खिताब 2008 में अपने नाम किया था। वह 2013 में मर्सीडीज से जुड़े और वहीं से उनका कैरियर परवान चढा।

भारतीय वन सेवा अधिकारी आलोक वर्मा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली

भारतीय वन सेवा अधिकारी आलोक वर्मा ने हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली। उनकी नियुक्ति छह साल के लिए होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को आलोक वर्मा को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में पद की निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Rajasthan Police Constable Free Mock Test

बिहार के निवासी 1989 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्मा ने इस पद पर नियुक्ति के लिये समय पूर्व सेवानिवृत्ति ले ली थी। हरियाणा लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी राज्य के सरकारी विभागों के लिये ‘समूह ए’ के अधिकारियों की नियुक्ति करना है।

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में फैसला लिया

फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की बैठक में फैसला लिया गया कि पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में ही रखा जाएगा। फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई इस बैठक में कहा गया कि पाकिस्तान एफएटीएफ के एक्शन प्लान के सभी 27 मापदंडों का पालन करने में असफल रहा है। इसलिए उसे ग्रे लिस्ट में ही रखा जाएगा। प्रस्ताव को 38 सदस्यीय प्लेनरी के सामने रखा गया तो किसी भी सदस्य ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी। यहां तक कि चीन, मलेशिया या सऊदी अरब ने भी इसको मंजूरी नहीं दी। अब एफएटीएफ ने अगले साल फरवरी की अगली समीक्षा तक पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में रखने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 3 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में 3 प्रमुख परियोजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। इसमें गिरनार में रोप-वे परियोजना का भी शामिल है। इस रोप-वे के शुरू होने से गिरनार पर्वत के ऊपर बने मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को 10 हजार सीढ़ियां चढ़ने से राहत मिलेगी। किसान सूर्योदय योजना, गिरनार रोपवे और देश के बड़े और आधुनिक कार्डियो हॉस्पिटल गुजरात को मिल रहे हैं। ये तीनों एक प्रकार से गुजरात की शक्ति, भक्ति, स्वास्थ्य के प्रतीक हैं। इस योजना का लक्ष्य सिंचाई के लिए किसानों को दिन के समय ऊर्जा की सप्लाई करना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सुबह 5 बजे से लेकर 9 बजे तक बिजली मिलेगी। राज्य सरकार ने साल 2023 तक ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर को इंस्टॉल करने के लिए 3500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है।

पीने योग्य पानी का दुरुपयोग भारत में 1 लाख रुपये तक के जुर्माना और 5 साल तक की जेल की सजा

केंद्रीय भूगर्भ जल प्राधिकरण (सीजीडब्ल्यूए) के नए निर्देश के अनुसार पीने योग्य पानी का दुरुपयोग भारत में 1 लाख रुपये तक के जुर्माना और 5 साल तक की जेल की सजा के साथ दंडनीय अपराध होगा। इस आदेश का पालन करने के लिए सभी एक तंत्र विकसित करेंगी और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक उपाय किए जाएंगे। देश में कोई भी व्यक्ति भू-जल स्रोत से हासिल पीने योग्य पानी का बेवजह इस्तेमाल या बर्बादी नहीं कर सकता है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरूआत की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एकीकृत आदर्श कृषि ग्राम योजना की शुरूआत की। जिले के डोइवाला क्षेत्र के माजरी ग्रांट गांव में योजना शुरू करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि एकीकृत आदर्श ग्राम योजना एक ऐसी अवधारणा है जो मील का पत्थर साबित होगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए रावत ने कहा कि किसानों के जागरूक होने से कृषि उत्पादन में सुधार के साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। सूर्यधार झील निर्माण के बाद 29 गावों को सिंचाई एवं पेयजल के लिए गुरूत्व आधारित पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए जमरानी एवं सौंग बाँध की बाधाओं का शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा।

एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को 100 में से 39.7 अंक के साथ 4 वें स्थान पर रखा

सिडनी स्थित लोवी इंस्टीट्यूट द्वारा जारी एशिया पावर इंडेक्स 2020 में भारत को 100 में से 39.7 अंक के साथ 4 वें स्थान पर रखा गया है। एशिया पावर इंडेक्स 2020 एशिया में देशों की सापेक्ष शक्ति का आकलन करने के लिए 26 देशों और क्षेत्रों को रैंक प्रदान करता है। भारत ने राजनयिक प्रभाव में दक्षिण कोरिया और रूस को पीछे छोड़ दिया है और अब अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर है। इस इंडेक्स के अनुसार, एशिया प्रशांत क्षेत्र को प्रभावित करने वाला सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका है।

गुजराती फिल्म संगीतकार, गायक और पूर्व बीजेपी सांसद महेश कनोडिया का निधन

गुजराती फिल्म संगीतकार, गायक और पूर्व बीजेपी सांसद महेश कनोडिया का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महेश कनोडिया उत्तरी गुजरात के पाटण से तीन बार भाजपा के विधायक थे। कनोडिया का खास बात यहा थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते हैं और उनमें महिला गायक भी शामिल हैं।

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को अधिक तेज कर दिया

बांग्लादेश में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को अधिक तेज कर दिया गया है। सरकार ने ‘नो मास्क, नो सर्विस’ (मास्क नहीं, सुविधा नहीं) नीति को लागू कर दिया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक ने फैसला किया कि किसी को भी मास्क के बिना कार्यालयों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बांग्लादेश में कोरोना वायरस से 23 लोगों की मौत हुई। इस समय देश में महमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 5,803 तक पहुंच चुकी है। ताजा मामलों के साथ बांग्लादेश में 3,98,815 संक्रमण के मामले सामने आए है।

24 अक्टूबर : विश्व पोलियो दिवस

पोलियो टीकाकरण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और पोलियो को खत्म करने के लिए हर साल 24 अक्टूबर को दुनिया भर में विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है। विश्व पोलियो दिवस पोलियो मुक्त दुनिया की ओर वैश्विक प्रयासों को उजागर करने और दुनिया के हर कोने से पोलियो उन्मूलन की लड़ाई में उन लोगों के अथक योगदान का सम्मान करने का अवसर प्रदान करता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 1988 में वर्ष 2000 तक पोलियो को समाप्त करने का लक्ष्य रखा था। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसके 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका उद्देश्य विश्व के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में इसका मुख्यालय स्थित है। भारत भी इसका सदस्य देश है भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।

START-Daily Quiz

Leave a Reply