अब अलग से खाद्य सुरक्षा निदेशालय खुलेगा

प्रदेश के बजट में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान को सतत् बनाने और मिलावटियों पर सख्ती दिखाने के लिए घोषणा की गई।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्धघाटन किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्धघाटन किया। मोटेरा या सरदार पटेल स्टेडियम नाम से मशहूर इस स्टेडियम का नाम अब नरेन्द्र मोदी स्टेडियम होगा। दर्शक क्षमता 1.32 लाख है परन्तु स्टेडियम में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नाम पटेल के नाम पर रहेगा।
रूस में बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया

रूस के पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले सात लोगों में H5N8 वायरस की रूस के वेक्टर रिसर्च सेंटर ने पुष्टी की है। H5N8 वायरस स्ट्रेन इन्फ्लुएंजा ए वायरस का एक उप प्रकार है जो पक्षियों और मूर्गी में फ्लु पाया जाता है।
विश्व पैंगोलिन दिवस

हर वर्ष फरवरी के तीसरे शनिवार को विश्व पैंगोलिन दिवस मनाया जाता है। पैंलोलिन एक चीटी खोर स्तनपायी है। जिसकी पीठ पर शुल्क बने होते है। परम्परागत औषधियों में उपयोग होने के कारण इसकी बड़ी मात्रा तस्करी की जाती है।
केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस : 24 फरवरी

24 फरवरी को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है। 24 फरवरी 1944 को केन्द्रीय उत्पाद शुल्क व नमक कानुन लागु हुआ था। केन्द्रीय उत्पाद शुलक एक अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के माध्यम से संचालित किया जाता है।
कोरोनाकाल के दौरान जापान के बाद भारत पर सबसे अधिक साइबर हमले

आईवीएम सिक्योरिटी द्वारा जारी एक्स फोर्स थ्रेट इंटेलिजेंस इंडेक्स -2021 रिपोर्ट के अनुसार एशिया में सबसे अधिक साइबर हमले जापान में हुए।
(1) जापान
(2) भारत
(3) ऑस्ट्रेलिया
सबसे अधिक साइबर हमले
(1) फाइनेंस व इंश्योरेंस
(2) मैन्युफैक्चरिंग
सबसे अधिक 36 प्रतिशत हमले रेमसवेयर प्रकार के हुए।
दूसरे डाटा चोरी
तीसरा सर्वर एक्सेस
साइबर हमले में इस्तेमाल होने वाला तरीका (35 प्रतिशत) स्कैन एंड एक्स प्लॉइट (33 प्रतिशत) फिशिंग IBM का यह इंडेक्स 135 से अधिक देशों में प्रतिदिन 150 अरब से अधिक सिक्योरिटी डवेंट की निगरानी पर आधारित है।
जिनिया डागला को रजत पदक प्राप्त किया

बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालाजी पी.जी. महाविद्यालय की छात्रा जिनिका डागला ने 55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
नेशनल टेक्नोलॉजी अवॉर्ड्स

मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से दिये जाने वाले नेशनल टेक्नोलॉजी अवॉर्ड्स मे तीन कैटेगिरी में आयोजित अवॉर्ड्स के लिए 12 कंपनियों का चयन किया गया। जयपुर की कंपनी न्यूएंड्रा इनोवेशंस प्राइवेट लिमटेड को यह प्रतिष्ठित अवार्ड मिला अवार्ड स्वरूप 15 लाख रुपये दिये जायेंगे। यह कंपनी रोबोटिक सुट तैयार करनी है जयपुर बेल्ट और इडोनी इनोवेशन को दुनिया भर में सहारा गया।
मरु महोत्सव की शुरुआत

विश्वविख्यात मरु महोत्सव राजस्थान के जैसलमेर में शुरु होगा। राजस्थान पर्यटन विभाग तथा जैसलमेर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित, चार दिन तक चलने वाले इस परम्परागत महोत्सव में अबकि बार कई नवीन और आकर्षक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इस बार का मरु महोत्सव नया साल, नयी उम्मीद, नया जश्न के संकल्पों को साकार करेगा।