सायन और उर्वरक मंत्रालय ने प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए एक योजना विकसित की

सायन और उर्वरक मंत्रालय ने क्लस्टर विकास दृष्टिकोण के माध्यम से अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ प्लास्टिक पार्क स्थापित करने के लिए एक योजना विकसित की है। रसायन और पेट्रो रसायन विभाग ने असम, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 10 प्लास्टिक पार्क स्थापित करने को मंजूरी दी है। यह पार्क 2019 में लॉन्च की गयी प्लास्टिक पार्क योजना के तहत स्थापित किए जा रहे हैं। भारत सरकार ने पार्क की स्थापना की परियोजना लागत को 40 करोड़ रुपये प्रति परियोजना के हिसाब से सील किया है। प्लास्टिक का वैश्विक व्यापार 1 ट्रिलियन अमरीकी डालर है। वैश्विक व्यापार में भारत का हिस्सा केवल 1% है।
अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आने-जाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों से निशुल्क यात्रा कराने के लिए शुरू की

अपनों की अस्थियां गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार आने-जाने के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों से निशुल्क यात्रा कराने के लिए शुरू की गई ‘मोक्ष कलश योजना-2020’ को राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। योजना के तहत हुए समस्त व्यय के भुगतान की व्यवस्था देवस्थान विभाग की ओर से की जाएगी। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसका लाभ आयकरदाता एवं सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी ले सकेंगे। एक अस्थि कलश के साथ मृतक के परिवार के अधिकतम दो सदस्य जा सकेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोन्स का मुंबई में निधन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डीन जोन्स का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 59 साल के थे। डीन जोन्स आईपीएल में कमेंट्री के लिए मुंबई आए हुए थे। जोंस ने आस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वनडे मैच खेले थे। जोंस के नाम टेस्ट में 3,631 तथा वनडे में 6,068 रन दर्ज हैं। जोन्स इस बार IPL कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा था, जिसमें ब्रेट ली, ब्रायन लारा, ग्रीम स्वान और स्कॉट स्टायरिस मुंबई से कॉमेंट्री कर रहे हैं।
केंद्र सरकार ने 24 सितम्बर 2020 को पांच राज्यों को खुले बाजार से 9,913 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने 24 सितम्बर 2020 को पांच राज्यों को खुले बाजार से 9,913 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी दे दी। यह अनुमति कोविड-19 संकट के कारण राजस्व में कमी के बीच व्यय जरूरतों को पूरा करने के लिये राज्यों को दी गयी है। वित्त मंत्रालय ने खुले बाजार में उधार के माध्यम से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, कर्नाटक और त्रिपुरा को 9,913 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने की अनुमति दी है। यह अनुमति इन राज्यों को ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ के कार्यान्वयन की शर्त के बाद मिली है। केंद्र सरकार ने कोविड-19 संकट को देखते हुए मई में राज्यों को वित्त वर्ष 2020-21 के लिये सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 2 प्रतिशत तक अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी थी।
देश में विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक केंद्र से सफल रात्रिकालीन प्रायोगिक परीक्षण किया

भारत ने सेना के अभ्यास परीक्षण के तहत 23 सितंबर को देश में विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक केंद्र से सफल रात्रिकालीन प्रायोगिक परीक्षण किया। सतह से सतह पर मार करने वाली यह मिसाइल परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम है। सतह से सतह पर 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल अपने साथ 500 से 1000 किलोग्राम तक के आयुध ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी-2 मिसाइल को सेना में 2003 में शामिल किया गया था। नौ मीटर लंबी इस मिसाइल को डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने विकसित किया है। इस अत्याधुनिक मिसाइल को अंधेरे में दागा गया और परीक्षण सफल रहा जिसने सभी मानकों को प्राप्त कर लिया।
केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए एसडीआरएफ से 50 फीसदी तक रकम इस्तेमाल करने की मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से 50 फीसदी तक रकम इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। राज्य इन पैसों से क्वारंटीन सुविधाएं, जांच प्रयोगशालाएं, ऑक्सीजन बनाने वाले संयंत्र स्थापित कर पाएंगे और वेंटिलेटर व पीपीई किट भी खरीद सकेंगे। कोरोना संबंधी स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने के लिए राज्य आपदा राहत कोष का उपयोग 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा रहा है। नमूना जुटाने में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें और संपर्कों का पता लगाने संबंधी कार्य व महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद और प्रयोगशालाएं स्थापित करने का खर्च तथा टेस्टिंग किट भी नए नियमों के दायरे में होंगी।
अंत्योदय दिवस : 25 सितंबर

भारत में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है. इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। भारत में प्रतिवर्ष 25 सितंबर को अंत्योदय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के रूप में मनाया जाता है। अन्त्योदय का अर्थ समाज के कमजोर वर्गों को ऊपर उठाना है। इस अवसर पर देश में रक्त दान शिविर, संगोष्ठी तथा सम्मेलनों का आयोजन किया गया। अन्त्योदय का अर्थ समाज के कमजोर वर्गों को ऊपर उठाना है। इस अवसर पर देश में रक्त दान शिविर, संगोष्ठी तथा सम्मेलनों का आयोजन किया गया। 1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिससे बाद में भाजपा का उत्थान हुआ। वे 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता थे।
ख़ुशी चिंदालिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम टुंजा इको-जेनरेशन द्वारा क्षेत्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया

पर्यावरण के प्रति अपने अटूट प्रेम के कारण सूरत की 17 वर्षीय ख़ुशी चिंदालिया को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम टुंजा इको-जेनरेशन द्वारा क्षेत्रीय राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके बाद उन्होंने आसपास पर्यावरण की रक्षा के तौर तरीकों की खोज शुरू की। https://onlinegovtexam.com/courses/daily-quiz/ प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की इच्छा और प्रयासों ने ही खुशी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ‘टुंजा इको-जनरेशन’ का क्षेत्रीय राजदूत बना दिया। अब खुशी को पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और पर्यावरण संरक्षण में भारत के योगदान पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा।