DRDO ने कोविड-19 एंटीबॉडी डिटेक्शन किट डिपकोवन विकसित किया

हाल ही में रक्षा अनुसंधान संगठन ने कोरोना वायरस एंटीबॉडी डिटेक्शन किट तैयार की है। इस किट का नाम ‘DIPCOVAN’ रखा गया है। इसके जरिए SARS-Cov-2 वायरस के साथसाथ न्यूक्लियोकैप्सिड (S&N) प्रोटीन का भी 97% की उच्च संवेदनशीलता और 99% की विशिष्टता के साथ पता लगाया जा सकता है। इसे दिल्ली स्थित वैनगार्ड डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से विकसित किया गया है। यह किट पूरी तरह स्वदेशी है और इसे यहीं के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न COVID अस्पतालों में 1000 से अधिक रोगियों के नमूनों पर व्यापक जांच के बाद इसकी क्षमता सत्यापित की गई।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा भारतीय हॉकी टी को एटियेन ग्लिचच पुरस्कार दिया गया

21 मई, 2021 को हॉकी इंडिया को 47वें अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) कांग्रेस के हिस्से के रूप में आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा एटियेन ग्लिचच पुरस्कार (Etienne Glichitch Award) से सम्मानित किया गया। FIH मानद पुरस्कार हॉकी के खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई व्यक्तियों, टीमों और संगठनों को दिए गए थे। हॉकी इंडिया को अभिनव विचारों के माध्यम से हॉकी के विकास और बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
भारत में किया जाएगा फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप-2022 का आयोजन

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप-2022 (2022 FIFA under-17 Women’s World Cup) का आयोजन भारत में किया जाएगा। इससे पहले भारत 2021 में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने वाला था, परन्तु कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे रद्द कर दिया गया है। अब फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में 11 से 30 अक्टूबर, 2022 के दौरान किया जाएगा। यह भारत में होने वाला दूसरा फीफा टूर्नामेंट होगा, जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी। इससे पहले भारत ने वर्ष 2017 पुरुषों के अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का आयोजन सफलतापूर्वक किया था।
नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भंग की संसद, नवम्बर में होंगे मध्यावधि चुनाव

21 मई, 2021 को नेपाल में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाल की संसद को भंग कर दिया है। नेपाल में अब फिर से संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव होंगे। इस मध्यावधि चुनाव के लिए नई तारीखों की घोषणा भी कर दी गई है। नेपाल में दो चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का चुनाव 12 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 19 नवंबर, 2021 को होगा।
केरल की सौम्या संतोशी को मानद नागरिकता देगा इजराइल

केरल की रहने वाली एक भारतीय नर्स सौम्या संतोष की 11 मई, 2021 को इस्राइलफिलिस्तीन संघर्ष में मौत हो गई। अब रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइल ने उन्हें मानद नागरिकता (honorary citizenship) देने का फैसला किया है। दरअसल, 21 मई को इजरायल के उप दूत येदिदिया क्लेन ने कहा था कि “इजरायल के लोग मानते हैं कि वह एक मानद नागरिक है और वे उसे अपने में से एक के रूप में देखते हैं।”
महाराष्ट्र सरकार ने लॉन्च किया मिशन ऑक्सीजन सेल्फ-रिलायंस

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने राज्य की ऑक्सीजन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मिशन ऑक्सीजन सेल्फ-रिलायंस (Mission Oxygen Self-Reliance) योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत ऑक्सीजन उत्पादक उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। हाल ही में कोविड-19 रोगियों का इलाज करते हुए महाराष्ट्र में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (Liquid Medical Oxygen) की मांग बढ़ी है। वर्तमान में महाराष्ट्र की ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता 1300 मीट्रिक टन प्रतिदिन है।
प्रशांत महासागर में स्थित प्रसिद्ध ‘डार्विन आर्क’ समुद्र में टूटकर समाया, ‘प्राकृतिक पुल’ का करता था काम

प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) में इक्वाडोर (Ecuador) का गैलापागोस द्वीप समूह (Galapagos Islands) स्थित है। हाल ही में इस द्वीप समूह में स्थित पत्थर की एक फेमस संरचना ‘डारविन आर्क’ (Darwin’s Arch) टूटकर समुद्र में समा गया है। इक्वाडोर के पर्यावरण मंत्रालय ने बताया कि द्वीप समूह के उत्तरी हिस्से में स्थित डारविन आर्क प्राकृतिक कटाव के परिणामस्वरूप ढह गया। पर्यावरण मंत्रालय ने इस संरचना की तस्वीरों को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें अब आर्क की जगह अब सिर्फ दो पिलर्स को देखा जा सकता था तथा साथ ही इसमें आर्क के टूटने की जानकारी दी गई।
भारत ‘अक्षय ऊर्जा देश आकर्षकता सूचकांक’ में रहा तीसरे स्थान पर

हाल ही में वैश्विक संगठन ‘अर्स्ट एंड यंग’ (ERNST AND YOUNG) ने ’57वाँ अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक-2021′ (57th Renewable Energy Country Attractiveness Index-2021) जारी किया। यह सूचकांक दुनिया के शीर्ष 40 बाजारों (देशों) को उनके अक्षय ऊर्जा निवेश और तैनाती के अवसरों के आकर्षण पर रैंकिंग प्रदान करता है। यह सूचकांक वर्ष 2003 में स्थापित किया गया था। शुरुआत में यह त्रैमासिक रूप से प्रकाशित किया जाता था, लेकिन अब यह वर्ष में दो बार प्रकाशित किया जाता है।