भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान अर्शप्रीत सिंह भुल्लर पर चार साल का प्रतिबंध लगाया

भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान अर्शप्रीत सिंह भुल्लर भी डोप पॉजिटिव जाने पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है। नाडा युवा कार्य और खेल मंत्रालय के अंतर्गत स्वायत्त ईकाई है, जो खेलों में डोपिंग की जांच करती है। सरकार नाडा के काम में दखल नहीं देती और डोपिंग से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बरतती है। खिलाड़ी को यहां पर अपनी बात रखने का मौका मिलता है।
मुकेश अंबानी आरआरवीएल में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने 5,550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा कारोबार इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने 1.28 प्रतिशत इक्विटी के लिये 5,550 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की है। इससे पहले केकेआर ने रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 11,367 करोड़ रुपये का निवेश किया है। सके बदले में कंपनी को रिलायंस रिटेल में 1.75 फीसदी हिस्सेदारी मिली। सिल्वर लेक ने रिलायंस की टेक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स में भी 10,200 करोड़ रुपये का निवेश किया था। इस निवेश के तहत रिलायंस रिटेल का मूल्य 4.21 लाख करोड़ रुपये आंका गया है।
भारत ने अभ्यास लड़ाकू ड्रोन का ओडिशा के बालासोर में सफल परीक्षण किया

भारत ने अभ्यास लड़ाकू ड्रोन का ओडिशा के बालासोर में सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने अभ्यास – हाईस्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट का फ्लाइट टेस्ट किया। इस दौरान इसे विभिन्न प्रकार के रडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिक सिस्टम से ट्रैक किया गया। अभ्यास का परीक्षण डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) की ओर से चांदीपुर के पास इंटीग्रेटेड टेस्ट रीजन (आईटीआर) से किया गया। ट्रायल के दौरान दो प्रदर्शनकारी वाहनों का भी सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। ‘अभ्यास’ एक हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टार्गेट (HEAT) है, जिसे एडीई में विकसित किया गया है। डीआरडीओ के मुताबिक, यह हथियार प्रणालियों को परीक्षण के लिए एक रियलिस्टिक खतरा सीनेरियो देता है, जिसकी मदद से विभिन्न मिसाइलों या हवा में मार करने वाले हथियारों का परीक्षण किया जा सकता है।
विश्व गैंडा दिवस : 22 सितंबर

विश्व गैंडा दिवस प्रति वर्ष 22 सितंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य जंगली जीवों की इस प्रजाति के संरक्षण और इसके प्रवास के महत्व को उल्लेखित करना है। असम, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में एक सींग वाले 3000 गैंडे हैं। भारत ने एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण के लिए पिछले वर्ष राष्ट्रीय संरक्षण रणनीति की शुरुआत की थी। इस प्रजाति के संरक्षण के लिए ये अपनी तरह का पहला प्रयास है, जो पांच उद्देश्यों को लेकर काम करता है। एक सींग वाले गेंडे 20वीं सदी के शुरू में लगभग विलुप्त हो रहे थे और इनकी संख्या घटकर दो सौ से भी कम रह गई थी। यह एशिया की ऐसी एकमात्र स्तनधारी प्रजाति है जिसे 2008 में इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की सूची में विलुप्तप्राय से असुरक्षित प्रजाति की रेड सूची में डाला दिया गया था।
MP में सरकार किसानों के खाते में हर साल डालेंगे 4 हजार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि किसानों के लिए प्रथम चरण में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना प्रारंभ की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पीएम सम्मान निधि के सभी पात्र हितग्राही किसान परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 2 किश्तों में कुल 4 हजार रुपये का भुगतान किया जाएगा। किसान का कल्याण मेरे जीवन का ध्येय है। वह 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। पीएम सम्मान निधिन योजना के लाभार्थी राज्य के 80 लाख किसानों को अब सालाना 10 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से 2 हजार रुपए की तीन किस्तें किसानों को दी जाती हैं, जबकि राज्य सरकार हर छह महीने पर 2 हजार रुपए उनके बैंक खातों में भेजेगी।
भारत और मालदीव के बीच एक प्रत्यक्ष कार्गों फेरी सेवा की शुरुआत की

भारत और मालदीव के बीच एक प्रत्यक्ष कार्गों फेरी सेवा की शुरुआत की गई है, जिसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में एक नए मील के पत्थर के रूप में परिभाषित किया जा रहा है। इस कार्गो फेरी सेवा की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2019 में मालदीव की यात्रा के दौरान की गई थी। कार्गो सेवा एक माह में दो बार संचालित की जाएगी और इसका संचालन भारतीय नौवहन निगम (SCI) द्वारा किया जाएगा। शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 380 TEU क्षमता वाले जहाज से इसका संचालन करेगी। इस सेवा से भारत और मालदीव के बीच कार्गो की आवाजाही के लिए सीधी कनेक्टिविटी होगी, जिससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भारत वर्तमान में मालदीव का चौथा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में छह रबी फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में बेची जाने वाली छह रबी फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है केंद्र सरकार के अनुसार, न्यूनतम समर्थन मूल्य में यह वृद्धि स्वामीनाथन आयोग की अनुशंसाओं के अनुरुप हैं। 18 नवंबर, 2004 को भारत सरकार ने एम.एस. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृषक आयोग का गठन किया था।
गेहूँ: वर्ष 2020-21 के लिये गेहूँ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को 1,975 रूपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।
मसूर: सरकार ने सबसे अधिक बढ़ोतरी मसूर (Lentil) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में की है, इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5100 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
चना: चने के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बीते वर्ष की तुलना में 225 रूपए अथवा 4.62 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
सरसों: इस वर्ष सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 4,650 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
कुसुम: कुसुम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 112 रूपए अथवा 2.15 प्रतिशत बढ़ाकर 5,327 रूपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है।
जौ: वर्ष 2020-21 के लिये जौ के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 75 रूपए (4.92 प्रतिशत) वृद्धि कर इसे 1,600 रूपए निर्धारित किया गया है।
लोकसभा ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को मंजूरी प्रदान की

लोकसभा ने राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक 2020 को मंजूरी प्रदान की। इसमें गुजरात के गांधीनगर स्थित रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय को उन्नत करके राष्ट्रीय महत्व की संस्था का दर्जा देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा गुजरात स्थित फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी को उन्नत कर नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी स्थापित करने के बिल को भी लोकसभा ने मंजूरी दे दी है।गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने विधेयक को चर्चा एवं पारित कराने के लिए सदन में रखा। इस प्रस्तावित विश्वविद्यालय के संबंध दुनिया के अन्य देशों के विश्वविद्यालयों के साथ होंगे जो समकालीन अनुसंधान के आदान प्रदान, शैक्षणिक सहयोग, पाठ्यक्रम डिजाइन, तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण तथा कौशल विकास प्रयोजनों पर आधारित होंगे।
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस : 23 सितंबर

23 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस मनाया जाता है। यह दिन सांकेतिक भाषाओं (साइन लैंग्वेज) के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सांकेतिक भाषाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा की थीम “सभी के लिए सांकेतिक भाषा का अधिकार” है। A/RES/72/161 के द्वारा दिसम्बर, 2017 में अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस की स्थापना की। 23 सितम्बर, 1951 को विश्व बधिर संघ की स्थापना की गयी थी। बधिर लोगों के 135 राष्ट्रीय संघों का एक संघ है, जो दुनिया भर में लगभग 70 मिलियन बधिर लोगों के मानवाधिकारों को बढ़ावा देने काम करता है। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पहली बार 2018 में अंतर्राष्ट्रीय बधिरता सप्ताह के भाग के रूप में मनाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नौ राजमार्ग परियोजनाओं और ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में नौ राजमार्ग परियोजनाओं और ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं का शुभारंभ किया। ऑप्टिकल फाइबर सेवाएं “घर तक फाइबर” योजना के तहत प्रदान की जा रही हैं। 9 हाइवे प्रोजेक्ट के साथ बिहार के करीब 46,000 गांव को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए घर तक फाइबर योजना का उद्घाटन किया। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत बिहार से हो रही है। एक दिन में बिहार के 45 हजार गांवों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा। पीएम मोदी ने अपने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के संबोधन के दौरान कहा था कि इस योजना के तहत 2014 के बाद 1.5 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन से जोड़ा गया है। CSC वाई-फाई चौपाल ग्रामीण भारत को उच्च गति की इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की एक पहल है। यह भारत नेट का उपयोग करके डिजिटल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।