सऊदी अरब ने भारत समेत तीन देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया

सऊदी अरब ने भारत समेत तीन देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना वायरस के मद्देनजर सऊदी अरब ने इन देशों से आने वाले लोगों पर भी रोक लगा दी है। भारत के अलावा इसमें ब्राजील और अर्जेंटीना भी शामिल हैं। इन देशों में कोरोना के लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कोरोना संक्रमित यात्री लाने पर 18 सितंबर को 24 घंटे के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उडानें निलंबित कर दी गई थी। ससे पहले दो अक्टूबर तक उड़ानें निलंबित किए जाने की बात कही गई थी।

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का 65 साल की उम्र में निधन

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना महामारी की वजह से 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। 11 सितंबर को वह कोरोना संक्रमित हुए थे। वे कर्नाटक की बेलगाम सीट से 4 बार लोकसभा सांसद बने। वे 2004, 2009, 2014 और 2019 में बेलगाम से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट होंगी

फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह राफेल लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट होंगी। इससे पहले भी शिवांगी ने 2017 में इतिहास रचा था जब वह इंडियन एयरफ़ोर्स में फाइटर प्लेन उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में शामिल हुई थीं. भारतीय वायुसेना में उनका चयन 2015 में हुआ था। इसी साल 10 सितंबर को पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप अंबाला एयरबेस पर औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल की गई थी। ये विमान वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन, “गोल्डन एरो” का हिस्सा बने। अंबाला में ही राफेल फाइटर जेट्स की पहली स्क्वाड्रन तैनात है। इस स्क्वाड्रन में 18 राफेल लड़ाकू विमान, तीन ट्रैनर और बाकी 15 फाइटर जेट्स होंगे।

भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 के दौरान 5.9 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में 2020 के दौरान 5.9 प्रतिशत की कमी आने का अनुमान है। इस साल वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.3 प्रतिशत की कमी होगी। वैश्विक आर्थिक परिदृश्य की गंभीर तस्वीर खींचते हुए अंकटाड ने अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘ब्राजील, भारत और मैक्सिको की अर्थव्यवस्थाओं के पूरी तरह ढह जाने से वैश्विक अर्थव्यवस्था जूझ रही है। इस साल व्यापार करीब 20 प्रतिशत घट जाएगा। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में करीब 40 प्रतिशत और विदेश से धन-प्रेषण में 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमी आएगी।’

अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम’ की सूची में भारत के पांच लोगों को जगह मिली

प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘टाइम’ ने इस साल विश्व के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत के जिन पांच लोगों को जगह मिली हैं, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, अभिनेता आयुष्मान खुराना, लंदन में रहने वाले भारतीय मूल के डॉक्टर रवींद्र गुप्ता और शाहीन बाग आंदोलन से चर्चा में आईं बिल्किस दादी शामिल हैं।

6  भारतीय रेल की बडी लाइनों के मार्गों को वर्ष 2023 तक शत-प्रतिशत विद्युतीकृत किए जाने की योजना

6  भारतीय रेल की बडी लाइनों के मार्गों को वर्ष 2023 तक शत-प्रतिशत विद्युतीकृत किए जाने की योजना है। इस वर्ष एक अप्रैल तक कुल 63 हजार 631 किलोमीटर रेल मार्गों में से लगभग 63 प्रतिशत बडी लाइनों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। इस वर्ष एक अप्रैल तक कुल 63 हजार 631  किलोमीटर रेल मार्गों में से लगभग 63 प्रतिशत बडी लाइनों का विद्युतीकरण किया जा चुका है। रेलमंत्री ने बताया कि देश में 23 हजार 765 किलोमीटर रेल लाइनों का विद्युतीकरण होना बाकी है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य दिसंबर, 2023 तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और 2030 तक शून्य उत्सर्जक बनने का है।

केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क का शिलान्यास किया

24 सितंबर, 2020 को केरल में देश के पहले चिकित्सा उपकरण पार्क का शिलान्यास किया जाएगा जो उच्च जोखिम वाले चिकित्सकीय उपकरणों पर आधारित होगा। इस पार्क का उद्देश्य चिकित्सकीय उपकरण उद्योग को अनुसंधान एवं विकास, परीक्षण एवं मूल्यांकन जैसी सेवाओं की एक पूर्ण श्रृंखला उपलब्ध कराना है। पार्क में आने वाले उद्योगों द्वारा लीज़ पर मोडुलर विनिर्माण इकाई का सैट या विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए लैंड मोड्यूल बनाए जाएंगे। इसका परिचालन व्यय इसके राजस्व स्रोतों से प्राप्त किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में केंद्र और राज्य सरकारों (केंद्र और केरल सरकारों) की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पूंजीगत खर्च की फंडिंग तथा व्यय के मुकाबले आय में होने वाली कमी की पूर्ति की जाएगी।

शेफ विकास खन्ना ने “Kitchens of Gratitude” टाइटल पुस्तक लिखी

जाने-माने शेफ विकास खन्ना ने “Kitchens of Gratitude” टाइटल पुस्तक लिखी है जिसमें उन्होंने अपनी खाने-खिलाने की पहल फीड इंडिया के बारे में लिखा है। फीड इंडिया पहल दुनिया के सबसे बड़े फूड ड्राइव में से एक है, जो भखे-लोगों को भोजन परोसने की एक पहल है. यह पुस्तक 2021 में जारी की जाएगी. इस पहल के लिए अक्टूबर में 2020 एशिया गेम चेंजर अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

विश्व समुद्री दिवस : 24 सितंबर

प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के अंतिम बृहस्पतिवार को “विश्व समुद्री दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस के मनाने के उद्देश्य समुद्री सुरक्षा तथा समुद्री उद्योग पर प्रकाश डालना है. इस वर्ष विश्व समुद्री दिवस की थीम “सतत गृह के लिए सतत शिपिंग। विश्व समुद्री दिवस 1958 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन  सम्मलेन के अनुकूलन की तिथि चिन्हित करता है। इस दिवस को पहली बार 1978 में मनाया गया था। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) का शुरूआती नाम अंतरसरकारी समुद्री सलाहकार संगठन था, इसे 1982 में बदलकर अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) कर दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन की स्थापना 1948 में जिनेवा में अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी समुद्री सलाहकार संगठन के रूप में गी यी थी। इसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लन्दन में स्थित है। इसके 171 सदस्य तथा 3 एसोसिएट सदस्य हैं। भारत 1959 में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन का सदस्य बना था।

डीआरडीओ ने लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

डीआरडीओ ने लेजर गाइडेड एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इसे महाराष्ट्र के अहमदनगर में एमबीटी अर्जुन टैंक से फायर किया गया। इसे अर्जुन टैंक पर रखकर फायर किया गया। टेस्ट फायर में इसने तीन किलोमीटर दूर टार्गेट को नेस्तनाबूद कर दिया। इससे पहले ओडिशा के बालासोर में डीआरडीओ ने अभ्यास लड़ाकू ड्रोन का सफल परीक्षण किया था।

Leave a Reply