अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस : 22 मई

प्रतिवर्ष 22 मई को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस (International Day for Biological Diversity) मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस वर्ष 2021 की थीम ‘हम प्रकृति के समाधान का हिस्सा हैं’ (We are part of the solution for Nature’) है। इसका उद्देश्य लोगों में जैव-विविधता के महत्त्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना है। अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस को मनाने की शुरुआत 20 दिसंबर, 2000 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव द्वारा की गई थी। 22 मई, 1992 को नैरोबी (केन्या) में जैवविविधता पर हुए एक सम्मेलन (Convention on Biological Diversity- CBD) में जैवविविधता के पाठ को स्वीकार किया गया था। इसलिए 22 मई को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस मनाते है।
घर में टेस्टिंग के लिए ICMR ने कोविसेल्फ किट को मंजूरी दी

हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research-ICMR) ने घर में परीक्षण के लिए कोविसेल्फ (Coviself) किट को मंजूरी दे दी है। इसने घर में COVID-19 के परीक्षण के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है। इस किट के साथ कोई व्यक्ति खुद का परीक्षण कर सकेगा। इस किट का निर्माण पुणे में Mylab Discovery Solutions द्वारा किया गया है। ICMR ने अपनी एडवाइजरी में कहा, परीक्षण के लिए यूजर को अपने मोबाइल फोन में मायलैब एप (Mylab App) डाउनलोड करनी होगी। इस मोबाइल एप के द्वारा परीक्षण प्रक्रिया के बारे में सारी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
मेडागास्कर तट पर मिली डायनासोर के काल की मछली

हाल ही में समुद्र के अंदर शार्क का शिकार करने वाले शिकारियों ने हिंद महासागर में बसे मेडागास्कर के तट पर डायनासोर के काल की विलुप्त हो गई मछली को जिंदा पकड़ा है। 04 पैरों वाली मछली की यह प्रजाति करीब 42 करोड़ साल पुरानी है। इस मछली को Coelacanth के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Latimeria chalumnae है। इसका IUCN स्टेटस critically endangered है। इस मछली को वर्ष 1938 तक विलुप्त माना जाता था। बताया जा रहा है कि शिकारियों ने शार्क को पकड़ने के लिए एक खास जाल का इस्तेमाल किया जिसमें यह मछली पकड़ में आ गई।
NOTES
केन्या की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश मार्था कूम बनी

19 मई, 2021 को केन्या के राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा ने कोर्ट ऑफ अपील जज मार्था करंबु कूम (Martha Karambu Koome) को पूर्वी अफ्रीकी देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और न्यायपालिका की प्रमुख नियुक्त किया है। वह सरकार की तीनों शाखाओं में से किसी एक का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं। 61 वर्षीय कूम, एक शांत लेकिन कट्टर महिला अधिकार कार्यकर्ता, अगले साल के आम चुनावों से पहले न्यायपालिका को संभालेंगी और संभावित रूप से किसी भी चुनावी विवाद को सुलझाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
11 दिन बाद गाजा पट्टी में इजरायल-हमास युद्धविराम का हुआ ऐलान

इजरायल और हमास के बीच 20 मई, 2021 को संघर्ष विराम पर सहमति बनी है जिसके बाद 11 दिन तक चले निर्मम युद्ध पर विराम लग गया। इस 11 दिन के खूनी संघर्ष में गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है तथा साथ ही इजराइल के अधिकांश हिस्सों में जीवन थम गया था। दोनों तरफ 250 से भी ज्यादा मौतें हुई तथा साथ ही करीब दो हजार लोग घायल भी हुए। गौरतलब है कि इस युद्धविराम के लिए मिस्र ने पहल की। जिसके चलते 11 दिनों तक चली लड़ाई समाप्त हो गई है। इजरायल के सुरक्षा मंत्रिमंडल ने गाजा पट्टी में युद्धविराम को मंजूरी दी है। कैबिनेट ने कहा कि उसने सर्वसम्मति से मिस्र द्वारा प्रस्तावित पारस्परिक और बिना शर्त संघर्ष विराम के पक्ष में मतदान किया है।
SUBJECT QUIZ
प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हुआ

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व चिपको आंदोलन के महानायक सुंदरलाल बहुगुणा का कोरोना संक्रमित होने के कारण 94 वर्ष की आयु में ऋषिकेश में निधन हो गया।
सुन्दरलाल बहुगुणा (Sunderlal Bahuguna)
सुन्दरलाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी, 1927 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ था। उन्हें चिपको आन्दोलन में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने हिमालयी क्षेत्र में वनों के संरक्षण के लिए कार्य किया। चिपको आन्दोलन के अलावा टिहरी बाँध के विरुद्ध आन्दोलन किया।
कोलकाता स्टार्टअप ने ऑक्सीजन सेचुरेशन, पल्स रेट की निगरानी के लिए विकसित किया मोबाइल एप

कोरोना की दूसरी लहर के बाद छोटे आकार के पल्स ऑक्सीमीटर (Pulse Oximeters) और स्मार्टवॉच की खरीद और कीमतों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोलकाता स्थित एक हेल्थटेक स्टार्टअप केयरनाऊ (CareNow) ने एक स्मार्टफोन एप्लीकेशन विकसित किया है जिसका नाम Care Plix Vital i यह एप स्मार्टफोन के रियर कैमरे और फ्लैशलाइट का उपयोग करता है जहाँ अंगुली रखने पर तत्काल ऑक्सीजन सेचुरेशन (SpO2), पल्स और श्वसन दर डिवाइस पर दिखने लगती हैं।
सुरेश मुकुंद वर्ल्ड कोरियोग्राफर 2020 जीतने वाले पहले भारतीय बने

हाल ही में भारतीय कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद को 10वाँ वार्षिक वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवॉर्ड2020 (World Choreography Award – 2020) दिया गया है। इसे कोरियो अवार्ड्स भी कहा जाता है। वह यह प्रतिष्ठित सम्मान जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है। वर्ल्ड कोरियोग्राफी अवॉर्ड जिसे डांस के ऑस्कर (Oscars of Dance) के रूप में जाना जाता है हर साल लॉस एंजिल्स में टेलीविजन, फिल्म, विज्ञापनों, डिजिटल सामग्री और म्यूजिक वीडियो में प्रदर्शित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों द्वारा सबसे नवीन और मूल कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित किया जाता है।