बीएसएनएल ने सॉवरेन गारंटी बांड जारी कर 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई

सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने सॉवरेन गारंटी बांड जारी कर 8,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। बांड को सुबह 10:30 बजे खोला और 12 बजे बंद कर दिया। बांड को दोगुना से अधिक अभिदान मिला। हमें 17,170 करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां मिलीं, लेकिन हमने बांड के मंजूर आकार के हिसाब से 8,500 करोड़ रुपए ही स्वीकार किए। बीएसएनएल को इसके लिए 17,183 करोड़ रुपये की 229 बोलियां हासिल हुईं। ये बांड 6.79 फीसद सालाना की कूपन दर पर 10 साल के लिए जारी किए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय पेंशन योजना, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने हिस्सा लिया।
बीएसएनएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक : पी. के. पुरवार
विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने पांचवीं बार इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां पुरुष सिंगल्स के खिताबी मुकाबले में अर्जेटीना के डिएगो श्वार्ट्जमैन को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से शिकस्त देकर पांचवीं बार इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया और साथ ही रिकॉर्ड 36वीं एटीपी मास्टर्स ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही जोकोविच सबसे ज्यादा ATP मास्टर्स 1000 टाइटल जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक रिकॉर्ड 36 बार ATP मास्टर्स 1000 टाइटल अपने नाम किए हैं। वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल 35 ATP मास्टर्स 1000 टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं रोजर फेडरर के नाम 28 ATP मास्टर्स 1000 टाइटल हैं। वह सबसे ज्यादा ATP मास्टर्स 1000 टाइटल जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।
नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया। पूरी दुनिया में माउंट एवरेस्ट को 10 बार फतह करनेवाले शेरपा पहले और एकमात्र व्यक्ति थे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस उपलब्धि के लिए उनका नाम दर्ज किया गया था। निधन के वक्त उनकी उम्र 72 साल थी। ‘शेरपा एक महान पर्वतारोही थे जिन्होंने 1983 से 1996 के बीच दस बार ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उन्हें यह सम्मान ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा पर सफलतापूर्वक फतह करने के लिए दिया गया था।
विश्व अल्जाइमर दिवस : 21 सितंबर

प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को विश्व स्तर पर विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। यह दिन न्यूरोलॉजिकल स्थिति, अंतर्निहित कारणों, लक्षणों और इसके प्रबंधन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व अल्जाइमर दिवस 2020 का विषय ‘Let’s talk about dementia’ है। विश्व अल्जाइमर दिवस की शुरुआत 21 सितंबर 1994 को एडिनबर्ग में 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ADI के वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान की गई थी। सितंबर 2020 9वां विश्व अल्जाइमर माह है। यह अभियान 2012 में शुरू किया गया था।
भारतीय नौसेना में पहली बार दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की

भारतीय नौसेना में पहली बार 21 सितम्बर 2020 को दो महिला अधिकारियों सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनाती युद्धपोत पर की गई। इन दोनों को हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के पद में शामिल होने के लिए चुना गया है। कोच्चि के दक्षिणी नौसेना कमान में दोनों भारतीय नौसेना के ऑब्जर्वर कोर्स से पास आउट हुईं। दोनों कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और उन्हें 2018 में नौसेना में कमीशन किया गया था। ये दोनों महिला ऑफिसर मल्टी रोल हेलीकॉप्टर को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ले रही हैं।
इंडियन सुपर लीग के लिए हैदराबाद ने सैंडजा से एक साल का करार किया

हैदराबाद एफसी ने स्पेन के फॉरवर्ड फ्रांसिस्को सैंडजा से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के आगामी सत्र के लिए एक साल का करार करने की घोषणा की। नवंबर से शुरू हो रहे इस फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद एफसी से जुड़ने से पहले 35 साल के सैंडजा स्पेन में दूसरे डिविजन में खेलने वाली टीम एलकोरकोन का हिस्सा थे। वह हैदराबाद एफसी से जुड़ने वाले छठे विदेशी खिलाड़ी हैं। हैदराबाद एफसी के मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज का मानना है कि सैंडजा इस सत्र में क्लब के मुख्य खिलाड़ियों में से एक होंगे।
संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी ने सेना को 93 हजार से अधिक कार्बाइन की आपूर्ति करने की प्रतिबद्धता दोहराई

संयुक्त अरब अमीरात की कंपनी कराकल भारतीय सेना को 93,895 कारबाइन की आपूर्ति करेगी। मेक इन इंडिया मुहिम के तहत यह समझौता 2018 से लंबित था। वह भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल को लेकर प्रतिबद्ध है। कंपनी की कार 816 राइफल में फिट होने वाले 20 फीसदी से अधिक कंपोनेंट पहले से ही भारत में बनते हैं। भारत में राइफल बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के बयान के मुताबिक, कराकल राइफल पूरी तरह से भारत में बनाने के लिए तैयार है।
महात्मा गांधी की जयंती पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

2 अक्टूबर 2020 को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री वैभव शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।यह शिखर सम्मेलन विभिन्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा शैक्षणिक संगठनों का एक संयुक्त प्रयास है जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) शामिल हैं। यह प्रवासी भारतीय एवं देश के वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों का एक वैश्विक शिखर सम्मेलन है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि के 60 वर्ष पूरे हुए

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1960 में लागू की गई सिंधु जल संधि के 60 वर्ष पूरे हो गए हैं। 19 सितम्बर 1960 के दिन भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और पाकिस्तान के सैनिक शासक फील्ड मार्शल अयूब खान ने सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किया था। सिंधु जल समझौते के कारण ही आजतक पाकिस्तान को पानी मिल रहा है। सिंधु नदी तंत्र में मुख्यतः 6 नदियाँ सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज शामिल हैं। इसके साथ ही भारत को पश्चिमी नदियों पर ‘रन ऑफ द रिवर’ प्रोजेक्ट के तहत पनबिजली उत्पादन का अधिकार भी दिया गया है। इस समझौते से पाकिस्तान को सीधा लाभ प्राप्त हुआ, क्योंकि इसके तहत भारत ने 80.52% जल पाकिस्तान को देने पर सहमति व्यक्त की जबकि भारत को मात्र 19.48% जल ही प्राप्त हुआ।
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह की शुरुआत हुई

संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह की शुरुआत हुई। यह वार्षिक कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक मनाया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय हिस्पैनिक विरासत माह में उन अमेरिकी नागरिकों के इतिहास, संस्कृति एवं योगदान का सम्मान किया जाता है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1968 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन द्वारा ‘हिस्पैनिक विरासत सप्ताह’ (Hispanic Heritage Week) के रूप में की गई थी। वर्ष 1988 में राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन (Ronald Reagan) द्वारा इस कार्यक्रम की अवधि को बढ़ाकर एक माह कर दिया गया था। वर्ष 1988 में ही इस कार्यक्रम को कानूनी रूप में मान्यता मिली।