41 वर्षों तक भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं देने वाला INS राजपूत को आज किया जाएगा डीकमीशन

भारतीय नौसेना का पहला विध्वंसक (डिस्ट्रॉयर), INS राजपूत 21 मई, 2021 को सेवामुक्त (डीकमीशन) किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। तत्कालीन यूएसएसआर द्वारा निर्मित आईएनएस राजपूत को पहली बार 4 मई, 1980 को कमीशन किया गया था और इसने भारतीय नौसेना को 41 वर्षों से अधिक समय तक सेवा प्रदान की है। आईएनएस राजपूत को नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में एक समारोह में सेवामुक्त किया जाएगा। कोविड 19 महामारी के कारण समारोह एक साधारण कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल इन-स्टेशन अधिकारी और नाविक शामिल होंगे, जिसमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
अमेरिका ने किया चीन विंटर ओलिंपिक-2022 के बहिष्कार का आह्वान

अमेरिका ने चीन में आयोजित होने जा रहे विंटर ओलंपिक के बहिष्कार करने का मूड बना लिया है। चीन में अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार के हनन को लेकर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने 18 मई, 2021 को अमेरिकी राजनयिकों से ‘चीन विंटर ओलंपिक2022’ का बहिष्कार करने का आह्वान किया। ‘चीन विंटर ओलंपिक’ का उद्घाटन 04 फरवरी, 2022 को होगा। उन्होंने मानवाधिकार के हनन के लिए चीन की आलोचना करते हुए यह भी कहा कि जो वैसे नेता इसमें शामिल होंगे वह अपना नैतिक आधार खो देंगे। आपको बता दें कि वर्ष 2024 के समर ओलंपिक का आयोजन पेरिस( फ्रांस) में होगा।
स्मार्ट सिटी मिशन रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा झारखंड

18 मई, 2021 को केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय की और से स्मार्ट सिटी मिशन रैंकिंग जारी की गई है। ये रैंकिग योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति के आधार पर जारी हुई है। इस रैंकिंग झारखंड प्रथम स्थान पर है। पिछली बार राज्यों की रैंकिंग में गुजरात प्रथम स्थान पर था। लेकिन ताजा रैंकिंग में 100 में 59.58 मार्क्स के साथ झारखंड पहले स्थान पर, राजस्थान दूसरे, आंध्रप्रदेश तीसरे, उत्तराखंड चौथे और गुजरात 5वें स्थान पर है। वहीं देशभर के 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में शहरों में पहले स्थान पर भोपाल, दूसरे पर इंदौर, तीसरे पर सूरत है। इसमें रांची 12वें स्थान पर है। कोरोना से काफी काम धीमा होने बावजूद रांची 33वें से सीधे 12वें स्थान पर पहुंची है।
NOTES
दूरदर्शन इंटरनेशनल चैनल बनेगा भारत की वैश्विक आवाज

वैश्विक मंचों पर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत आवाज देने के लिए प्रसार भारती ने दूरदर्शन इंटरनेशनल चैनल लॉन्च करने की दिशा में पहला कदम उठाया है। वर्तमान वैश्विक भूराजनीतिक और आर्थिक कूटनीति प्रणाली में भारत के दृष्टिकोण को स्थापित करने के लिए इस चैनल की कार्य योजना तैयार की जा रही है। स्वाभाविक रूप से, प्रस्तावित डीडी इंटरनेशनल चैनल का एक मुख्य उद्देश्य वैश्विक मीडिया के समसामयिक मामलों पर देश के एकतरफा दृष्टिकोण का जोरदार जवाब देते हुए भारत की एक सच्ची तस्वीर पेश करना भी होगा।
यूनेस्को के टेन्टटिव लिस्ट में भारत के 6 नए धरोहर स्थल हुए शामिल

संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 19 मई, 2021 को बताया है कि 6 सांस्कृतिक विरासत स्थलों ने यूनेस्को की विश्व धरोहर FeGif (UNESCO World Heritage Sites) की संभावित सूची में जगह बनाई है। इसके साथ, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में स्थानों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो गई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) ने नौ प्रविष्टियां भेजी थीं। इसमें से 6 ने संभावित सूची में प्रवेश किया है। ये प्रस्तावित स्थल एक वर्ष तक संभावित सूची में रहेंगे
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का हुआ निधन

राज्यपाल रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ पहाड़िया का गुरुग्राम में 89 साल की उम्र में कोरोना के कारण निधन हो गया। 20 मई, 2021 को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ गुरुग्राम में किया गया। उनके निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है। जगन्नाथ पहाड़िया का जन्म 15 जनवरी, 1932 को भरतपुर जिले के भुसावर गाँव में हुआ था उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भरतपुर और वकालत जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय से की थी। पहाड़िया 6 जून, 1980 से 14 जुलाई, 1981 तक सिर्फ 13 महीने ही राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे थे।
SUBJECT QUIZ
गूगल ने 30 पब्लिशर्स के साथ भारत में लॉन्च किया न्यूज शोकेस

18 मई, 2021 को टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने भारत में अपना न्यूज शोकेस (News Showcase) प्रॉडक्ट लॉन्च कर दिया है। गूगल ने 30 न्यूज पब्लिशर्स के साथ मिलकर न्यूज शोकेस रोलआउट किया है। गूगल के मुताबिक, ऐसे वक्त में जब विश्वसनीय खबरों तक पहुंच की जरूरत बेहद अहम हो गई है। तब भारत की बड़ी और विविधता भरी न्यूज इंडस्ट्री को सपोर्ट करने के लिए कंपनी बड़े इनवेस्टमेंट्स की घोषणा कर रही है।
20 मई, 2021 को दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) ने को यूबायो बायोटेक्नोलॉजी सिस्टम्स के साथ मिलकर भारत में कोविड-19 के लिए

आरटीपीसीआर टैस्ट किट “वीराजेन'(ViraGen) लॉन्च कर दी है। इस परीक्षण किट की आपूर्ति 25 मई, 2021 से शुरू होगी। वीराजेन ICMR द्वारा अनुमोदित एक रियल टाइम डिटेक्शन किट है। वीराजेन एक मल्टीप्लेक्स पीसीआर तकनीक पर आधारित है। यह 98.6 प्रतिशत की संवेदनशीलता के साथ SARS Cov-2 N जीन को पहचानने में मदद करता है। ViraGen का निर्माण Ubio बायो टेक्नोलॉजी सिस्टम द्वारा किया जाएगा।