मंगल पर पहली बार उतरा चीन का स्पेसक्राफ्ट, तियानवेन-1 के झुरॉन्ग रोवर ने रचा इतिहास

अंतरिक्ष की रेस में चीन ने एक लंबी छलांग मारी है। चीनी स्टेट मीडिया के मुताबिक चीन ने मंगल की सतह पर अपना पहला स्पेसक्राफ्ट उतार दिया है। Tianwen-1 मिशन ऐसा पहला मिशन है जब एक ही बार में कक्षा में भी यान प्रक्षेपित किया गया, लाल ग्रह की सतह पर लैंडिंग प्लैटफॉर्म भी ड्रॉप किया गया और रोवर भी भेजा गया। लैंडर और रोवर के साथ कैप्सूल मंगल के वायुमंडल को चीरते हुए सतह पर जा पहुंचा। इसके साथ ही चीन अमेरिका के बाद मंगल पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया है।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री फॉर्च्यून द्वारा जारी वर्ष 2021 के 50 महानतम नेताओं की सूची में रही शीर्ष स्थान पर

14 मई, 2021 को प्रतिष्ठित मैगजीन फॉर्च्यून (Fortune) ने वर्ष 2021 के 50 महानतम नेताओं की सूची जारी की है। इस सूची में न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न (Jacinda Arden) दुनिया के 50 महानतम नेताओं की सूची में शीर्ष स्थान पर है, तथा इसी सूची में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) 10वें स्थान पर है। पूनावाला सूची में शीर्ष 10 नामों में एकमात्र भारतीय हैं।

भारतीय मूल की नीरा टंडन को जो बाइडन की वरिष्ठ सलाहकार किया नियुक्त

अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को हराने के बाद राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन ने अपने प्रशासन में कई बड़े पदों पर भारतीय लोगों को प्राथमिता दी है। जिसमें सबसे अहम नाम उपराष्ट्रपति चुनी गई कमला हैरिस का है। वहीं अब राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय मूल की नीरा टंडन को व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में नामित किया गया है। इससे पहले जब जो बाइडेन राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए थे, उस वक्त भी उन्होंने नीरा को बिडेन सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। टंडन को व्हाइट हाउस ऑफिस के मैनेजमेंट और बजट का निदेशक बनाया गया था। वहीं काफी विरोध के बाद नीरा ने अपना नामांकन वापस ले लिया था।

स्पेस स्टेशन के लिए पहला निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन होगा ‘एक्सिओम मिशन 1

’हाल ही में नासा (NASA) और निजी अंतरिक्ष कंपनी ‘एक्सिओम स्पेस’ ने ‘एक्सिओम मिशन 1’ (Axiom Mission 1 or Ax-1) के लिए हस्ताक्षर किए हैं। ‘एक्सिओम मिशन 1’, अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में प्रथम निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है। इस मिशन को निजी अंतरिक्ष कंपनी ‘एक्सिओम स्पेस’ (Axiom Space) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) मिलकर वर्ष 2022 तक लॉन्च करेंगे। ‘एक्सिओम मिशन 1’ को वर्ष 2022 में नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

अजंता नियोग बनी असम की पहली महिला वित्त मंत्री


हाल ही में असम के नवनियुक्त 15वें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने को अजंता नियोग (AJANTA NEOG) को वित्त विभाग आवंटित किया। जिससे वह पूर्वोत्तर राज्य असम की पहली महिला वित्त मंत्री बन गईं। पूर्वी असम के गोलाघाट विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुने गए नियोग के पास समाज कल्याण विभाग भी होगा। अजंता नियोग गोलाघाट सीट से 5वीं बार विधायक बनी है।

NOTES

‘कोवैक्स’ संगठन में जुड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बना पंजाब

13 मई, 2021 को पंजाब सरकार ने कोवैक्स गठबंधन (COVAX Facility Alliance) से जुड़ने का फैसला किया है, ताकि कम कीमत पर कोविड के टीकों की खरीद के लिए वैश्विक स्तर तक पहुँच बनाई जा सके। इस तरह पंजाब यह नई पहल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान औद्योगिक कामगारों के लिए कोवैक्सीन खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। कोवैक्स के साथ जुड़ने का सुझाव मंत्रिमंडल को डॉ. गगनदीप कंग ने दिया जो टीकाकरण संबंधी पंजाब के विशेषज्ञ समूह की प्रमुख हैं।

रस्किन बॉन्ड अपने जन्मदिन पर ‘ऑल टाइम फेवरेट फॉर चिल्ड्रन’ नामक पुस्तक का करेंगे विमोचन

19 मई, 2021 को अंग्रेजी भाषा के विश्वप्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉन्ड अपने 87वें जन्मदिन पर अपनी लघु कथाओं का सावधानी से चुने हुए संग्रह ‘ऑल टाइम फेवरेट फॉर चिल्ड्रन’ (All Time Favourites For Children) नामक एक नई पर पुस्तक का विमोचन करेंगे। यह पेंगुइन रेंडम हाउस के चिल्ड्रन इप्रिंट द्वारा प्रकाशित की जाएगी। पुस्तक का चित्रण कश्मीरा सरोद द्वारा किया गया था। यह लघु कथाओं का एक संग्रह है जिसमें उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध पात्रों और कहानियों जैसे ‘रस्टीज एडवेंचर’, ‘ग्रैंडफादर्स स्टोरीज’ के साथ-साथ ‘गोल्डफिश डोंट बार्क’, ‘फ्रेंड्स फ्रॉम द फॉरेस्ट’ जैसी नई कहानियाँ शामिल है।

साल 2021 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी ताशी यांग्जोम

कोरोना वायरस के चलते जब पूरी दुनिया डर के साये में जी रही है, उस समय में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले की 37 वर्षीय ताशी यांगजोम (Tashi Yangjom) ने नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। वे साल 2021 में एवरेस्ट पर्वत (Everest mountain) की चोटी पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू (Kiren Rijiju) ने उन्हें बधाई दी है। उनका प्रशिक्षण दिरांग (Dirang) के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स (NIMAS) में हुआ था।

SUBJECT QUIZ

ONE LINER QUESTION ANSWER

Leave a Reply