जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत तीसरे स्थान पर

संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार जलवायु आपदाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में भारत तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार चीन, अमेरिका के बाद भारत जलवायु आपदाओं के मामले में तीसरे नंबर पर है।
START-Daily Quiz
चीन में करीब 600, अमेरिका में 467 तथा भारत में 300 से ज्यादा प्राकृतिक आपदाएं दर्ज की गई हैं। अन्य देशों में फिलीपींस, इंडोनेशिया, जापना, वियतनाम, मैक्सिको, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान शामिल हैं।
पंजाब की कैप्टन सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देने का फ़ैसला लिया

सरकार का भी समर्थन विरोध करनेवालों को मिलता रहा और अब पंजाब की कैप्टन सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 परसेंट आरक्षण देने का फ़ैसला लिया है।
START-Daily Quiz
इसके अंतर्गत महिलाओं को सीधी भर्ती और बोर्डों व निगमों में ग्रुप-ए, बी, सी और डी के पदों की भर्ती में आरक्षण मिलेगा। राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा नियम, 2020 को भी मंज़ूरी दी है ताकि पदों पर सीधी भर्ती में महिलाओं को आरक्षण मिले।
रूस ने अपनी दूसरी कोरोना वैक्सीन ‘EpiVacCorona’ को रजिस्टर करा लिया
START-Daily Quiz
रूस ने EpiVacCorona वैक्सीन का निर्माण साइबेरिया के वर्ल्ड क्लास वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट (वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी) में किया है। इस वैक्सीन ने सितंबर में अपने प्रारंभिक चरण के मानव परीक्षण को पूरा किया था और मानव परीक्षण को परिणामों को प्रकाशित करना बाकी है। वहीं वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण भी अभी शुरू नहीं हुआ है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रहे इजाफे के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि रूस ने अपनी दूसरी कोरोना वैक्सीन ‘EpiVacCorona’ को रजिस्टर करा लिया है और सरकार ने इस वैक्सीन को मंजूरी भी दे दी है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि Sputnik V के बाद, रूस ने शुरुआती ट्रायल के बाद कोविड-19 की दूसरी वैक्सीन को मंजूरी दी है।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा किया

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को रिहा कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही वो नजरबंद थीं। अब उन्हें रिहा किया गया है। उनकी 14 महीने बाद रिहाई हुई है।
START-Daily Quiz
जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रवक्ता रोहित कंसल को महबूबा मुफ्ती की रिहाई की जानकारी दी। मुफ्ती को पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के एक दिन पहले हिरासत में लिया गया था।
केंद्र सरकार ने अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की ढुलाई पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का आदेश जारी किया

केंद्र सरकार ने 13 अक्टूबर 2020 को किसान रेल के जरिए से अधिसूचित फलों एवं सब्जियों की ढुलाई पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का आदेश जारी किया। यह सब्सिडी ‘आपरेशन ग्रीन-टॉप टू टोटल’ योजना के तहत दी जाएगी।
START-Daily Quiz
सरकार ने परिवहन पर 50 फीसदी सब्सिडी के दायरे में आम, केला, अमरूद, कीवी, लीची, पपीता, मौसमी, नारंगी, किनू, नींबू, अन्नानास, अनार, कटहल, सेव, बादाम, ओनला, पेशन फ्रूट और नाशपाती को शामिल किया है. वहीं, सब्जियों में फ्रेंच बीन, करेला, बैंगन, शिमला मिर्च, गाजर, फूल गोभी, हरी मिर्च, भिंडी, खीरा, मटर, लहसून, प्याज, आलू और टमाटर के परिवहन पर किसानों को तुरंत सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।
समान विचारधारा वाले देशों और समूहों को स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए आपस में हाथ मिलाना होगा

संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्वाड (QUAD) समूह के विस्तार का आह्वान करते हुए यह कहा है कि, समान विचारधारा वाले देशों और समूहों को स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए आपस में हाथ मिलाना होगा। नई दिल्ली में भारत-अमेरिकी मंच को संबोधित करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री स्टीफन बिएगुन ने यह आह्वान दिया था।
START-Daily Quiz
क्वाड समूह दक्षिण-पूर्व एशिया में समुद्रों की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए 10 राष्ट्रीय आसियान ब्लॉक के साथ सहयोग बढ़ा सकता है। क्वाड समूह में चार राष्ट्र – अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान – शामिल हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 2007 में तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, अमेरिकी उपराष्ट्रपति डिक चेनी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री हावर्ड और भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच एक संवाद के रूप में हुई थी। वर्ष 2017 में आसियान शिखर सम्मेलन के मौके पर, इन चार सदस्य देशों के नेताओं के बीच चर्चा के बाद क्वाड समूह को पुनर्जीवित किया गया. इन चारों देशों ने दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच क्वाड गठबंधन को पुनर्जीवित करने पर अपनी सहमति व्यक्त की।
अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस : 14 अक्टूबर

विश्व मानक दिवस अथवा अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस हर साल 14 अक्टूबर को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
START-Daily Quiz
यह दिन अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण निकायों, अंतर्राष्ट्रीय विद्युत तकनीकी आयोग अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन, और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक वर्ष विश्व भर में उन हजारों विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयास के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है जो स्वैच्छिक रूप से तकनीकी सहमतियाँ विकसित करते हैं, जोकि अंतर्राष्ट्रीय मानक के रूप में प्रकाशित होती हैं। विश्व मानक दिवस 2020 की थीम “Protecting the planet with standards” है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी है। यह पांच साल की अवधि के लिए है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के लिए 520 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज को मंजूरी दी। केंद्र शासित प्रदेशों की जरूरत के आधार पर मिशन के तहत पर्याप्त धन सुनिश्चित कराया जाएगा।
START-Daily Quiz
साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सभी केंद्र प्रायोजित व उन्मुख योजनाओं को धरातल पर समयबद्ध तरीके से उतारना ही भारत सरकार का लक्ष्य है। मोदी सरकार की परिकल्पना है कि 10 करोड़ों महिलाओं तक यह योजना पहुंचे। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस योजना में बहुत कम महिलाओं का रजिस्ट्रेशन होता था, अब वहां 10 लाख महिलाएं यानि दो तिहाई परिवार इससे जुड़ जाएंगे। इसके लिए विशेष पैकेज दिया गया है।’
केरल में सभी पब्लिक स्कूलों में हाई-टेक क्लासरूम

केरल हाल ही में देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसके सभी पब्लिक स्कूलों में हाई-टेक क्लासरूम हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घोषणा की है कि राज्य का सार्वजनिक शिक्षा क्षेत्र पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान सरकारी स्कूलों में 5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं।
START-Daily Quiz
सरकार के इस खास मिशन के तहत स्मार्ट क्लासरूम प्रोजेक्ट के लिए 16,027 स्कूलों में 3.74 लाख से अधिक डिजिटल उपकरण वितरित किए गए हैं। पहले चरण में कक्षा 8 से 12 तक के लिए 45,000 हाई टेक क्लासरूम 4752 सरकारी और सहायता प्राप्त उच्च विद्यालयों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में तैयार किए गए हैं। प्रोजेक्ट को 21 जनवरी, 2018 को शुरू किया गया था। कक्षा 1 से 7 के लिए 11,275 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हाई टेक लैब्स शुरू की गई हैं। यह प्रोग्राम 5 जुलाई, 2019 को शुरू किया गया था।
15 अक्टूबर : विश्व छात्र दिवस

पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाने के लिए हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। इस साल पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की 89 वीं जयंती है। वर्ष 2010 में संयुक्त राष्ट्र ने डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के 79वें जन्म-दिवस को विश्व छात्र दिवस के तौर पर मनाये जाने की घोषणी की थी।
START-Daily Quiz
तभी से आज के दिन, 15 अक्टूबर को पूरे विश्व में ‘वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे’ के तौर पर मनाया जाता है। वे भारत के 11वें राष्ट्रपति थे, वे 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले उन्होंने रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO) तथा भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) में लगभग 4 दशकों तक वैज्ञानिक तथा साइंस एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में कार्य किया। एपीजे अब्दुल कलाम को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, वीर सावरकर पुरस्कार, रामानुजन पुरस्कार आदि सहित कई पुरस्कार मिले थे।