भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग टैग दिया गया

दुनिया के 50 ब्लू फ्लैग टैग पाने वाले देशों में अब भारत भी शुमार है। भारत एशिया का पहला ऐसा देश बन गया है जिसके आठ समुद्री तटों को ब्लू फ्लैग टैग दिया गया है। ‘ब्लू फ्लैग बीच’ को दुनिया में सबसे साफ समुद्र तट माना जाता है।

START – Daily Quiz

ब्लू फ्लैग का दर्जा मिलने का साथ ही भारत दुनिया के 50 देशों में भी सामिल हो गया है। आपको बात दें कि मौजूदा समय में सबसे ज्यादा ब्लू फ्लैग टैग स्पेन देश के पास हैं। देश के 8 समुद्र तटों को ब्लू फ्लैग सर्टिफिकेशन दिया गया है। ब्लू टैग का दर्जा प्राप्त करने वाले भारतीय समुद्र तटों में गुजरात का शिवराजपुर , दीव का घोघला , कर्नाटक के दो बीच कासरकोड और पदुबिद्री , केरल का कप्पड़ , आंध्र प्रदेश का रुशिकोंडा, ओडिशा का गोल्डन अंडमान का राधानगर समुद्र तट शामिल है।

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीता

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। लाल बजरी के बादशाह कहे जाने वाले राफेल नडाल ने अपनी बादशाहत बरकरार रखते हुए 13वीं बार फ्रेंच ओपन का पुरुष सिंगल्स खिताब जीता।

START – Daily Quiz

इस खिताबी जीत के साथ नडाल ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर के 20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। इससे पहले मेंस सिंगल्स में सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकॉर्ड फेडरर के नाम था।

बल्लेबाज शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले क्रिकेटर बने

पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे और एशिया के पहले क्रिकेटर बन गए। 38 साल के मलिक ने पाकिस्तान के नैशनल टी20 कप में खैबर पख्तूनवा के लिए 74 रनों की पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की।

START – Daily Quiz

मलिक के टी20 क्रिकेट में अब 10,027 रन हो गए हैं। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल इस फॉर्मेट में सबसे पहले 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी थे। उनके बाद उन्हीं के टीम साथी कायरन पोलार्ड ने इस उपलब्धि को हासिल की थी।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : 11 अक्टूबर

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 11 अक्टूबर को मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मूल उद्देश्य बालिकाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उनके अधिकारों के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

START – Daily Quiz

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 2012 से मनाया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने 19 दिसंबर, 2011 को इस प्रस्ताव को पारित किया और इसके लिए 11 अक्टूबर का दिन चुना। इस प्रकार पहला अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया और उस समय इसका थीम था “बाल विवाह को समाप्त करना”. इस साल अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम है- “हमारी आवाज और हमारा समान भविष्य”।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने जगन्ना विद्या कनुका योजना लांच की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने जगन्ना विद्या कनुका योजना लांच की है। राज्य सरकार ने योजना के लिए 650 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के तहत राज्य सरकार 43.32 लाख सरकारी स्कूली छात्रों को स्कूल किट प्रदान करेगी।

START – Daily Quiz

प्रदान की जाने वाली किट को विद्या कनुका किट नाम दिया गया है। किट में एक जोड़ी जूते, तीन जोड़ी वर्दी, दो जोड़ी मोजे, पाठ्यपुस्तक, नोटबुक, स्कूल बैग और बेल्ट शामिल हैं।
वर्दी के सिलाई शुल्क को माता के खातों में जमा किया जायेगा। आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में माताओं के लिए विशेष योजनाएं शुरू की हैं।

भारत साल 2050 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत साल 2050 तक जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और इस स्थान पर वह अपने आप को साल 2100 तक बरकरार रख सकता है। मेडिकल जर्नल लैंसेट ( Lancet) द्वारा पब्लिश एक स्टडी से यह बात सामने आयी है।

START – Daily Quiz

लैंसेट की स्टडी ने कुल जीडीपी के लिए परिदृश्यों में देशों की वर्किंग ऐज पॉप्युलेशन के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक चीन की अर्थव्यवस्था अमेरिका की अर्थव्यवस्था से बड़ी हो जाएगी। लैंसेट की स्टडी में साल 2017 को आधार वर्ष माना गया है। साल 2030 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर होगी। भारत से ऊपर जापान तीसरे स्थान पर, चीन दूसरे स्थान पर और अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले स्थान पर होगी। स्टडी के मुताबिक साल 2050 तक चीन की अर्थव्यवस्था अमेरिका को पछाड़ पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दी

दिल्ली सरकार ने अपनी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत बैटरी से चलने वाले वाहनों को रोड टैक्स से छूट दे दी है। दिल्ली सरकार के इस कदम से राजधानी में इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और तीन पहिया वाहन चलाना सस्ता हो जाएगा।

START – Daily Quiz

मुख्यमंत्री ने अगस्त में दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2020 की घोषणा की थी जिसमें पथ कर से छूट देने और पंजीकरण शुल्क माफ करने तथा नयी कारों पर डेढ़ लाख रुपये तक प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। इस पॉलिसी का लक्ष्य है के साल 2024 ताक दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों में 25% की बढ़ोतरी आए। साथ ही साथ इस का लक्ष्य है के 5 लाख नए इलेक्ट्रिक चलित वाहनों का 2024 तक रजिस्ट्रेशन हो।

इजराइल सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए किए गए समझौते को मंजूरी दी

इजराइल सरकार ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ संबंध सामान्य बनाने के लिए किए गए समझौते को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी।

START – Daily Quiz

दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित समझौते को अब संसद से मंजूरी दिलानी होगी। नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि 15 सितंबर को व्हाइट हाउस लॉन में हस्ताक्षर समारोह के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 73000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 73000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इसके तहत उन्होंने लीव ट्रैवल कनसेशन के बदले नकद वाउचर देने और फेस्टिवल एडवांस के तौर पर 10 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा समेत कई अहम घोषणाएं कीं।

START – Daily Quiz

केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा पूंजीगत व्यय के लिए अतिरिक्त 37 हजार करोड रूपये दिये जायेंगे। सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी की 2018-21 ब्लॉक अवधि के लिए दस दिन की छुट्टी के बदले नकद भुगतान किया जाएगा और पात्रता के अनुसार यात्रा किराया दिया जाएगा।

विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 12 अक्तूबर, 2020 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया। विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है।

START – Daily Quiz

यह सिक्का उनकी जन्म शताब्दी पर जारी किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विजया राजे जी की पुस्तक का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पुस्तक में उन्हें गुजरात के युवा नेता के रूप में प्रस्तुत किया गया था और आज इतने वर्षों के बाद, वह देश के प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं। 100 रुपए का सिक्का जारी होते ही सिंधिया घराना प्रदेश का पहला ऐसा घराना हो जाएगा, जिसके लिए राज्य सरकार ने सिक्का जारी किया है।

Leave a Reply