देहरादून के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” का शुभारंभ किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में देहरादून के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में “मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना” का शुभारंभ किया है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोसाहित करना और हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस योजना में 10 हजार युवाओं व उद्यमियों को 25-25 किलोवाट की सोलर परियोजनाएं आवंटित की जाएंगी।
START-Daily Quiz
प्रदेश के युवाओं और वापस लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही हरित ऊर्जा के उत्पादन को बढ़ावा देना योजना का लक्ष्य है। प्रत्येक संयंत्र को स्थापित करने के लिए प्रति इकाई 40,000 रुपये की दर से भूमि की 1.5-2 नालिस (भूमि मापन इकाई) और 10 लाख की आवश्यकता होती है।
नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने विश्व खाद्य कार्यक्रम को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया

नॉर्वेजियन नोबेल समिति (Norwegian Nobel Committee) ने विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार भी ऐसे ही काम के लिए दिया गया है जिसने सीमाओं से परे हट कर मानवता की भलाई के लिए काम किया।
START-Daily Quiz
इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को दिया गया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया भूख के मुद्दे पर काम करने वाला और खाद्य सुरक्षा को प्रोत्साहित करने वाला सबसे बड़ा संगठन है। साल 2015 में, भूख के उन्मूलन को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों में से एक के रूप में अपनाया गया था। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम इस लक्ष्य को साकार स्वरूप देने के लिए संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख साधन है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस : 10 अक्टूबर

10 अक्टूबर को विश्व स्तर पर World Mental Health Day यानि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन में प्रयासों को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
START-Daily Quiz
वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाता है। पहली बार 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य संगठन, वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर मनाया गया था।
कांग्रेस पार्टी ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया

कांग्रेस पार्टी ने असम में अपने विधायक राजदीप गोवाला को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
START-Daily Quiz
पार्टी ने यह फैसला गोवाला की पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए लिया है। राजदीप गोवाला असम के बराक घाटी इलाके के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
भारत, अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान ने भी वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को बैन किया

भारत, अमेरिका के बाद अब पाकिस्तान ने भी वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक को बैन कर दिया है। पाकिस्तान ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अश्लीलता और फूहड़ता फैलाए जाने के आरोप लग रहे थे।
START-Daily Quiz
इससे पहले पाकिस्तानी सरकार ने गेमिंग ऐप पबजी पर भी बैन लगा दिया था। पाकिस्तान में टिकटॉक के 3.9 करोड़ यूजर हैं। यह पाकिस्तान में पिछले कुछ समय में तीसरा सबसे ज्यादा डाउन लोड किया जानेवाला ऐप है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों को समूह-‘ख’ के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव पर अमल के लिए अब यूपी लोक सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।
START-Daily Quiz
भूतपूर्व सैनिकों को समूह ‘ख’ के पदों पर 5 फीसद क्षैतिज आरक्षण देने की बात कही गई है। भूतपूर्व सैनिक काफी लम्बे समय से समूह ‘ख’ के पदों पर 5 फीसद आरक्षण की मांग कर रहे थे। राज्य सरकार ने हाल ही में शहीद हुए सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 25 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया है।
भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नामित किया

भारतीय मूल के विख्यात शिक्षाविद श्रीकांत दातार को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल का डीन नामित किया गया है। श्रीकांत इस स्कूल के वर्तमान डीन नितिन नोहरिया की जगह लेंगे। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल 112 साल पुराना है और श्रीकांत लगातार इस संस्थान के दूसरे भारतीय मूल के डीन होंगे।
START-Daily Quiz
आईआईएम, अहमदाबाद के पूर्व छात्र श्रीकांत अगले साल एक जनवरी को पदभार संभालेंगे। मौजूदा समय में श्रीकांत हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के यूनिवर्सिटी मामलों के वरिष्ठ एसोसिएट डीन के तौर पर नियुक्त थे। 112 साल पुराने इस स्कूल के दातार 11वें डीन होंगे और ऐसा पहली बार है कि इस स्कूल के डीन लगातार दूसरी बार कोई भारतीय बन रहे हैं।
‘हर घर जल‘ राज्य: नई दिल्ली. गोवा ने देश में पहला ‘हर घर जल‘ राज्य बनने का अनूठा गौरव हासिल किया

‘हर घर जल‘ राज्य: नई दिल्ली. गोवा ने देश में पहला ‘हर घर जल‘ राज्य बनने का अनूठा गौरव हासिल किया है क्योंकि इसने सफलतापूर्वक 2.30 लाख ग्रामीण परिवारों को कवर करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 100 प्रतिशत चालू घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराया है।
START-Daily Quiz
यह प्रभावी तरीके से जल जीवन मिशन (जेजेएम), जिसका लक्ष्य ग्रामीण समुदायों के जीवन स्तर में सुधार लाना तथा जीवन की सुगमता बढ़ाना है, के विपुल लाभों का दोहन करता है।
दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने हाल ही में राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दी

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने हाल ही में राजधानी में ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब किसी भी प्रोजेक्ट में आने वाले पेड़ों में से 80 प्रतिशत को ट्रांसप्लांट करना अनिवार्य होगा।
START-Daily Quiz
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 09 अक्टूबर 2020 को दिल्ली कैबिनेट ने ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी पास की है। कम से कम 80 प्रतिशत पेड़ कही भी किसी भी प्रोजेक्ट में ट्रांसप्लांट करना होंगे। अभी तक पॉलिसी यह थी कि एक पेड़ काटने के बदले में 10 पौधे लगाए जाएंगे।
भारत ने ‘रुद्रम’ एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने ‘रुद्रम’ एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण सुखोई-30 लड़ाकू विमान से किया गया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से सुबह 10.30 बजे लड़ाकू विमान सुखोई-30 से किया गया।
START-Daily Quiz
परीक्षण के दौरान यह मिसाइल अपने लक्ष्य को पूरी तरह से नष्ट करने में सफल रही। इसकी रफ्तार से हवा से दो गुनी तेज है। लांच के हिसाब से यह अलग-अलग दूरी तक मार करने में सक्षम है। अपनी तरह की यह पहली स्वदेशी मिसाइल है। पूरी तरह से विकसित होने के बाद इसे सुखोई-30 एमकेआइ के साथ ही अन्य लड़ाकू विमानों के साथ लगाया जा सकता है। यह मिसाइल दुश्मन के किसी भी तरह के सिग्नल और रेडिएशन को पकड़ कर उसे नष्ट कर सकती है।