ऋषभ पंत पहले आईसीसी ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ बने

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है। महिला क्रिकेटरों में द. अफ्रीका की शबनिम इस्माइल को यह अवॉर्ड मिला है।
अश्विन का कमाल 114 साल बाद पहली गेंद पर स्पिनर को मिला विकेट

रवि अश्विन ने इंग्लिश पारी की पहली गेंद पर बर्स को आउट किया। 114 साल बाद स्पिनर को पारी की पहली गेंद पर विकेट मिला। इससे पहले द. अफ्रीका के एल्बर्ट वॉग्लर ने 1907 में इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था।
सीए फाउंडेशन में भरतपुर के पुनीत देशभर में अव्वल

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाउंडेशन व इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें भरतपुर के पुनीत अग्रवाल ने सीए फाउंडेशन में देश में टॉपर किया है। किला निवासी पनीत ने 400 में से 361 अंक हासिल किए। पुनीत के अलावा महाराष्ट्र के इचलकरंजी निवासी निधि गंगवानी की भी पहली रैंक आई है। दोनों के समान अंक हैं।
विश्व के टॉप बी स्कूल्स में देश के पांच संस्थानों ने बनाई जगह

हाल में जारी एफटी रैकिंग में पांच भारतीय संस्थान ही टॉप 100 में जगह बना पाए हैं। विश्व में 23वीं रैंक के साथ इंडिया स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट हैदराबाद ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। आईआईएम बेंगलुरु ने 35वां, आईआईएम कोलकाता ने 44वां, आईआईएम अहमदाबाद ने 48वां व आईआईएम इंदौर ने 94वां स्थान हासिल किया है। विभिन्न पैरामीटर्स का आंकलन करके यह रैकिंग जारी की जाती है। पहले स्थान पर फ्रांस/ सिंगापुर की इनसीड यूनिवर्सिटी है। दूसरे स्थान पर यूके लंदन बिजनेस स्कूल रहा। आईआईएम इंदौर ने टॉप 100 में स्थान हासिल करके बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तक इसमें देश के टॉप तीन आईआईएम का ही दबदबा रहता था।
देश में पहली बार बीकानेर में साथ दौड़े अमेरिकन स्ट्राइकर व हमारा सारथी

बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज मे भारत-अमेरिका की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो गया। अमेरिका का टैंक स्ट्राइकर व भारत का सारथी साथ दौड़े। युद्धाभ्यास 20 फरवरी तक चलेगा। आखिरी दो दिन युद्ध जैसा नजारा होगा। दो माह पहले ही पाक और चीन भी राजस्थान सीमा से सटे सिंध में युद्धाभ्यास कर चुके हैं। संयुक्त युद्धाभ्यास में 270 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। युद्धाभ्यास 14 दिन (20 फरवरी तक) चलेगा आखिरी दो दिन युद्ध जैसा नजारा होगा।
ब्लैक हॉर्नेट नैनो नॉर्वे की रफ्तार 21 किमी प्रति घंटा
ब्लैक हॉर्नेट नैनो नॉर्वे दुनिया का सबसे छोटा ड्रोन है। एक हाथ में फिट होने जितने छोटे इस ड्रोन का वजन सिर्फ आधा औंस (18 ग्राम बैटरी सहित) है। एक कैमरे से लैस है, जो फास्ट वीडियो और फोटो लेता है। 20-25 मिनट में 90 फीसदी चार्ज हो जाता है।
आरजू ने राजस्थान में रखा कदम

बी2बी कॉमर्स स्टार्टअप आरजू ने रिटेलरों के लिए राजस्थान में भी सेवाएं शुरू कर दी है। वर्तमान में इसके प्लेटफार्म पर बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 10 हजार से अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर हैं। आरजू के सह संस्थापक खुशनुद खान के मुताबिक राजस्थान में 200 से अधिक रिटेलर इस प्लेटफार्म से जुड़ चुके हैं।
बैंकों का वित्तीय साक्षरता सप्ताह शुरू

रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बैंकों के वित्तीय साक्षरता सप्ताह का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। यह 8 से 12 फरवरी तक मनाया जाएगा।
तिब्बत की सांगपो नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने की तैयारी में चीन

हिमालय की तलहटी में, जहां प्राचीन यारलुंग सभ्यता ने पहला तिब्बती साम्राज्य स्थापित किया, उसी के पास चीन दुनिया का सबसे बड़ा पनबिजली बांध बनाने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में चीन की सरकारी मीडिया ने तीन महीने पहले 60 गीगावॉट क्षमता के विशाल डैम बनाने की योजना का खुलासा किया था। ये बांध तिब्बत के स्वायतशासी क्षेत्र में बहने वाली यारलुंग सांगपो नदी पर बनाने की तैयारी है। बता दें कि यारलुंग सांगपो नदी का उदगम तिब्बत के ग्लेशियर्स से है। यह नदी 16,404 फीट ऊंचाई पर बहती है। हिमालय पर्वत श्रृंखला में रास्ता बनाने के चलते ये दुनिया की सबसे ऊंची नदी है।
जापानः पहला थ्रीडी प्रिंटेड घर,खर्च 21 लाख

जापान के पहले थ्रीडी प्रिंटेड घर का ये प्रोटोटाइप आर्किटेक्ट मासायुकी सोनो ने तैयार किया है। इस घर की कीमत करीब 21 लाख रुपए होगी। मासायुकी ने 2015 में नासा का मार्स हैबिटेट चैलेंज भी जीता था।