विश्व प्रवासी पक्षी दिवस: 08 मई

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस: 08 मई

9 मई को दुनिया भर World Migratory Bird Day यानि विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य प्रवासी पक्षियों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए जरुरी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के महत्व के बारे देशों को जागरूक करना है। इस बार के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस 2021 का विषय “Sing, Fly, Soar – Like a Bird!” है। वर्ष 2021 के विश्व प्रवासी पक्षी दिवस का विषय, हर जगह लोगों को निमंत्रण देने और प्रकृति से सक्रिय रूप से सुनने और पक्षियों को देखने – जहां भी वे हैं, से जुड़ने और पुन: जुड़ने का प्रयास है। इसी समय, विषय दुनिया भर के लोगों से अपील करता है कि वे पक्षियों और प्रकृति की अपनी साझा प्रशंसा को व्यक्त करने के लिए अपनी आवाज़ और रचनात्मकता का उपयोग करें।
इस दिन का आयोजन दो संयुक्त राष्ट्र संधियों प्रवासी प्रजाति (Convention on Migratory Species-CMS) और अफ्रीकी-यूरेशियन माइग्रेटरी वॉटरबर्ड एग्रीमेंट (AEWA) और कोलोराडो आधारित गैर-लाभकारी संगठन, एनवायरनमेंट फॉर अमेरिका (EFTA) के द्वारा मिलकर साझेदारी में किया जाता है। यह दिन प्रवासी पक्षियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें संरक्षित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता के लिए समर्पित एक वैश्विक अभियान है।

मार्क सेल्बी बने स्नूकर में चौथी बार विश्व चैंपियन

मार्क सेल्बी बने स्नूकर में चौथी बार विश्व चैंपियन

स्नूकर में अंग्रेजी पेशेवर खिलाड़ी मार्क सेल्बी (Mark Selby) चौथी बार विश्व स्नूकर चैंपियन (World Snooker Champion) बने हैं। उन्होंने शॉन मर्फी (Shaun Murphy) को 18-15 से हराकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता। पाँच हजार पाउंड की इस प्रतियोगिता में शेल्बी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मर्फी को अपने सामने टिकने नहीं दिया। इसका आयोजन 17 अप्रैल से 03 मई, 2021 तक इंग्लैंड के शेफ़ील्ड में क्रूसिबल थिएटर में हुआ था। अंग्रेजी पेशेवर स्नूकर खिलाड़ी मार्क सेल्बी (Mark Selby) ने चौथी बार विश्व चैम्पियनशिप जीती है। इससे पहले मार्क सेल्बी ने वर्ष 2014, 2016 और 2017 में विश्व चैम्पियनशिप जीती है। उन्हें वर्ष 2015 और 2019 के बीच विश्व का नंबर एक स्थान मिला था।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एम.के. स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे एम.के. स्टालिन

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) प्रमुख एम.के. स्टालिन 07 मई, 2021 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है। डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन को 04 मई को विधायक दल का नेता चुन लिया गए। राजभवन द्वारा 05 मई, 2021 को दी गई जानकारी के अनुसार विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।

असम की छह युवा लड़कियों ने विकसित किया बायोडिग्रेडेबल ‘मूरहन योगा मैट’

असम की छह युवा लड़कियों ने विकसित किया बायोडिग्रेडेबल ‘मूरहन योगा मैट’

‘मूरहन योगा मैट’असम के मछुआरे समुदाय की छह युवा लड़कियों द्वारा जलकुंभी से विकसित बायोडिग्रेडेबल तथा कंपोस्टेबल मैट (चटाई) है। इसे जल्द ही एक अनूठे उत्पाद के रूप में विश्व बाजार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह इस जलीय पौधे को समस्या से संपदा में बदल सकती है। ये लड़कियां मछुआरे समुदाय की हैं जो गुवाहाटी शहर के दक्षिण पश्चिम में एक स्थायी मीठे पानी की झील दीपोर बील के बाहरी हिस्से में रहती हैं।

07 May 2021 Current Affair

वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे: 8 मई

वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे: 8 मई

हर साल विश्व स्तर पर 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट के सिद्धांतों को मनाने, लोगों की पीड़ा को कम करने और उन्हें स्वतंत्रता, मानवता, निष्पक्षता, सार्वभौमिकता, एकता और तटस्थता के साथ सम्मानजनक जीवन व्यापन के लिए सक्षम बनाने का लक्ष्य रखता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे 2021 थीम: ‘Unstoppable’
यह दिन हेनरी डुनेंट (8 मई 1828) की जयंती का भी प्रतीक है, जो इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक थे, साथ ही वह पहले नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता भी थे।

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने बताया कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक

भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने कहा है कि जिस तरह से संक्रमण फैला हुआ है, उसे देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर आना तय है। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि हमें ये नहीं पता है कि तीसरी लहर कब आएगी लेकिन हमें कोविड-19 के प्रोटोकॉल को जारी रखते हुए इसके लिए तैयार रहना चाहिए। विजय राघवन के अनुसार, नए म्यूटेंट से निपटने के लिए वैक्सीन को अपडेट करना ज़रूरी था। वह मानते हैं कि वायरस ने जब म्यूटेट करना शुरू किया उसके बावजूद इसके संक्रमण को रोकने के लिए लोगों द्वारा अपनाई जा रही सावधानियों में कोई बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमें कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाना चाहिए।

RLD चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हुआ

RLD चीफ और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हुआ

6 मई 2021 को राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह 22 अप्रैल, 2021 को कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद से ही उनके फेफड़े में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा था। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे हमेशा किसानों के हित में समर्पित रहे। उन्होंने केंद्र में कई विभागों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।

मुंबई में खोला गया देश का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर

मुंबई में खोला गया देश का पहला ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर

4 मई, 2021 को देश के पहले ड्राइव इन वैक्सीनेशन सेंटर का मुंबई में सांसद राहुल शेवाले ने उद्घाटन किया। यह केंद्र दादर के कोहिनूर स्क्वायर टावर की पार्किंग में बनाया गया है। इस टीकाकरण केंद्र पर लोगों को सिर्फ अपनी गाड़ी से आना है और उन्हें कार में बैठेबैठे ही वैक्सीन लगा दी जाएगी। जिनके पास कार या गाड़ी नहीं है उनके लिए शिवसेना की ओर से गाड़ी मुहैया करवाई जाएगी। यह गाड़ी टीका लगवाने वाले को घर तक छोड़ कर आएगी। यह सुविधा समाज के सभी वर्गों के लिए उपलब्ध है।

05 May 2021 Current Affair

मारिया रेसा को दिया गया यूनेस्को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2021

मारिया रेसा को दिया गया यूनेस्को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2021

3 मई, 2021 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगठन के महानिदेशक द्वारा खोजी पत्रकार और फिलीपींस के मीडिया कार्यकर्ता मारिया रेसा (Maria Ressa) को यूनेस्को/ गिलर्मो कैनो वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम प्राइज 2021 (UNESCO/Guillermo Cano World Press Freedom Prize- 2021) पुरस्कार दिया गया है। वर्ष 2019 में यह पुरस्कार म्यांमार के पत्रकार क्याव सो ओ और वा लोन (Kya so o or wa lone) को दिया गया। वर्ष 1997 में प्रथम बार यह पुरस्कार चीन की पत्रकार गाओ यू (GAO YU) को दिया गया। इस पुरस्कार की शुरुआत के बाद वर्तमान तक एक भी भारतीय पत्रकार को यह पुरस्कार नहीं दिया गया।

freejobalert

राजस्थान बेरोजगारी में देश भर में रहा दूसरे नंबर पर

राजस्थान बेरोजगारी में देश भर में रहा दूसरे नंबर पर

सेन्टर फॉर मॉनीटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMAE) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में बेरोजगारी की दर पिछले चार महीने की सर्वाधिक अप्रैल, 2021 में देखने को मिली है। सर्वाधिक 35 फीसदी बेरोजगारी दर हरियाणा में है जबकि राजस्थान में 28 व दिल्ली में 27.3 फीसदी तक यह दर पहुंच चुकी है।

SUBJECT QUIZ

ONE LINER QUESTION ANSWER

Leave a Reply