8 राज्यपाल बने; मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का जिम्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में फेरबदल की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आठ राज्यपालों की नियुक्ति की है। मोदी सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया। वे 73 वर्षीय गहलोत वजूभाई वाला की जगह लेंगे। वजूभाई 2014 से कर्नाटक के राज्यपाल हैं। वहीं, गुजरात के पूर्व मंत्री मंगूभाई छगनभाई पटेल को मप्र का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास मप्र का अतिरिक्त प्रभार था। विशाखापट्टनम से पूर्व लोकसभा सांसद हरिबाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। अब तक मिजोरम के राज्यपाल रहे पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा की जिम्मेदारी दी गई। 1989 में आरएसएस से भाजपा में आए गोवा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर हिमाचल के राज्यपाल होंगे। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा भेज दिया गया। हरियाणा के मौजूदा राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य का तबादला त्रिपुरा किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को द्रौपदी मुर्मू की जगह झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।
किसे कहां की जिम्मेदारी
राज्य नए राज्यपाल
कर्नाटक – थावरचंद गहलोत
मध्य प्रदेश – मंगूभाई छगनभाई
मिजोरम – हरिबाबू कंभमपति
गोवा – श्रीधरन पिल्लई
हिमाचल – विश्वनाथ आर्लेकर
हरियाणा – बंडारू दत्तात्रेय
त्रिपुरा – सत्यदेव नारायण आर्य
झारखंड – रमेश बैस
सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए दिल्ली सरकार ने नीति बनाई

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 महामारी की स्थिति के चलते सड़क पर रहने वाले बच्चों (street children) के कल्याण के लिए एक नीति तैयार की है। इस नीति के अनुसार, जिला प्रशासन 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद, सड़कों से रेस्क्यू किये गए बच्चों को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी (Civil Defense Volunteer) के रूप में प्रशिक्षण देने पर विचार कर सकता है। इससे उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिलेगा। इसमें बच्चों को बचाने के लिए जिला टास्क फोर्स के ऊपर जिला बाल संरक्षण अभिसरण समिति (District Child Protection Convergence Committee – DCPCC) के गठन का प्रस्ताव है। जिला मजिस्ट्रेट DCPCC के अध्यक्ष के रूप में अन्य सदस्यों जैसे गैर सरकारी संगठनों के दो सदस्यों और दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग के प्रतिनिधियों के साथ कार्य करेंगे।
दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने COVID-19 पॉजिटिव बच्चों की सहायता के लिए एक ‘डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स’ का गठन किया था, जो चाइल्ड केयर संस्थानों में हैं या जिन्होंने कोविड -19 वायरस के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है।
7 जुलाई : विश्व चॉकलेट दिवस

विश्व चॉकलेट दिवस या अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस हर साल 7 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन हमारे जीवन में चॉकलेट के अस्तित्व का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है। इसे चॉकलेट खाकर और अपनों के साथ बांटकर मनाया जाता है। विश्व चॉकलेट दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था। हालांकि, कुछ का यह भी मानना है कि लोगों ने 7 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस के रूप में मनाना इसीलिए शुरू किया क्योंकि यह वह दिन था जब चॉकलेट को पहली बार 1550 में यूरोप में पेश किया गया था।
टोक्यो पैरालिंपिक में 4 भारतीय तीरंदाज, राजस्थान के श्याम भी

टोक्यो पैरालिंपिक में चार भारतीय तीरंदाज हिस्सा लेंगे। इनमें एक तीरंदाजराजस्थान के भी हैं। राजस्थान के तीरंदाज का नाम श्याम सुंदर है। हरियाणा के हरविंदर सिंह, उत्तर प्रदेश के विवेक चिकारा और जम्मू-कश्मीर के राकेश कुमार भी शामिल हैं। पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने मेल कर यह जानकारी दी। तीरंदाजी टीम के साथ कोच अनिल जोशी लगातार कैंप में रहे हैं। वे राजस्थान के श्याम सुंदर के भी कोच हैं।
पश्चिम बंगाल ने विधान परिषद बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया

ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 169 के तहत राज्य में विधान परिषद (legislative council) के निर्माण के लिए 6 जुलाई, 2021 को राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया। सरकार 196 मतों के साथ प्रस्ताव पारित करने में सफल रही। कानून के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विधान परिषद में अधिकतम 94 सदस्य हो सकते हैं, जो कुल विधानसभा सीटों का एक तिहाई है।
वर्तमान में छह राज्य; उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में विधान परिषद है। पश्चिम बंगाल में भी विधान परिषद थी। यह 1937 में उच्च सदन वाला पहला राज्य था। लेकिन 1969 में, विधान परिषद को समाप्त कर दिया गया था क्योंकि तत्कालीन सरकार ने इसे “अभिजात्यवाद का प्रतीक” (symbol of elitism) माना था।
महान अभिनेता दिलीप कुमार का निधन

महान अभिनेता दिलीप कुमार का आज लंबी बीमारी के बाद आज मुंबई में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। दिलीप कुमार का वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ खान था। उनका जन्म 11 दिसम्बर, 1922 को ब्रिटिश भारत के पेशावर में हुआ था। भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 1991 में प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आंध्र प्रदेश सरकार ने कुमार को 1997 में एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। पाकिस्तान सरकार ने दिलीप कुमार को 1998 में पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया। वर्ष 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
जयपुर को भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम मिलेगा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) को 100 करोड़ रुपये का वित्तीय अनुदान जारी किया, जिसका उपयोग भारत का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए किया जाएगा। यह सुविधा अहमदाबाद में हाल ही में उद्घाटन किए गए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद दूसरे स्थान पर होगी, जो जयपुर में बनने जा रहा है। नए स्टेडियम का निर्माण शुरू होने के 24-30 महीनों के भीतर पूरा होने की संभावना है।
वहीं, भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण पर 290 करोड़ रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। यह राशि; बैंक ऋण से 100 करोड़ रुपये, बीसीसीआई अनुदान से 100 करोड़ रुपये, आरसीएस फंड, बक्से, सीटों और प्रायोजन की बिक्री से 90 करोड़ रुपये प्राप्त की जाएगी। प्रस्तावित स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 75,000 होगी।
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर भारत की पहली यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग लॉन्च

दिल्ली मेट्रो ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर फास्टैग/यूपीआई आधारित कैशलेस पार्किंग सुविधा की शुरुआत की है। यह देश की पहली ऐसी सेवा है। इसमें पार्किंग शुल्क फास्टैग के जरिए काटा जाएगा, जिससे एंट्री और भुगतान में लगने वाला समय कम होगा। यह सुविधा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. मंगू सिंह द्वारा शुरू की गई थी।इसमें 55 चौपहिया और 174 दोपहिया वाहन पार्क किये जा सकते हैं।
मछुआरों के लिए “मत्स्य सेतु” (Matsya Setu) एप्प लॉन्च किया गया

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, गिरिराज सिंह ने मछुआरों के लिए ऑनलाइन कोर्स मोबाइल एप्प “मत्स्य सेतु” (Matsya Setu) लॉन्च किया। मत्स्य सेतु एप्प को ICAR-Central Institute of Freshwater Aquaculture (ICAR-CIFA), भुवनेश्वर द्वारा विकसित किया गया है। राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board – NFDB), हैदराबाद द्वारा इसके लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इस एप्प में प्रजाति-वार या विषय-वार स्व-शिक्षण ऑनलाइन कोर्स मॉड्यूल शामिल हैं। इस एप्प पर, प्रसिद्ध जलीय कृषि विशेषज्ञ प्रजनन, बीज उत्पादन और व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण मछलियों जैसे कार्प, म्यूरल, कैटफ़िश, स्कैंपी, सजावटी मछली और मोती की खेती के बारे में बुनियादी अवधारणाओं और व्यावहारिक प्रदर्शनों की व्याख्या करेंगे।
कोरियन एयर ने एयर ट्रांसपोर्ट वर्ल्ड का एयरलाइन ऑफ द ईयर अवार्ड जीता

कोरियन एयर को विमानन उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक: एयर ट्रांसपोर्ट वर्ल्ड (ATW) 2021 एयरलाइन ऑफ द ईयर के विजेता की घोषणा की गई है। इस वर्ष का पुरस्कार कोरियन एयर के लिए और भी अधिक सार्थक है, क्योंकि वैश्विक उद्योग COVID-19 के कारण हुए अभूतपूर्व संकट से पीड़ित है।