2020 का चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को “हेपेटाइटिस सी” की खोज के लिए दिया

साल 2020 का चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार हार्वे जे अल्टर, माइकल ह्यूटन और चार्ल्स एम राइस को “हेपेटाइटिस सी” की खोज के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत डायनामाइट की खोज करने वाले महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल ने की थी। उन्हीं की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को ये पुरस्कार दिए जाते हैं। यह स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है।
अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल ने अपनी मृत्यु से पहले अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया था। उनकी इच्छा थी कि इन पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए तो मानव जाति के लिए बेहतरीन काम करते हैं। अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की राशि स्वीडिश बैंक में जमा है और इस पर जो ब्याज बनता है उससे हर साल नोबेल फाउंडेशन नोबेल प्राइज देता है। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में शांति के लिए दिया गया था।
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन से नियमों में राहत मांगी

भारत और दक्षिण अफ्रीका ने विकासशील देशों में कोविड-19 की दवाओं का उत्पादन आसान बनाने हेतु विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से नियमों में राहत मांगी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने इन दवाओं के मामले में बौद्धिक संपदा नियमों से छूट देने को कहा है।
विश्व व्यापार संगठन द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय संधि है। इसमे बौद्धिक संपदा के अधिकारों के न्यूनतम मानकों को तय किया गया है। दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या तीन करोड़ 47 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख 31 हजार से अधिक हो गया है।
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 9 विकेट से हराया। इसके साथ टीम ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली। यह टीम की वनडे में लगातार 18वीं जीत है। 18 में से 12 मैच टीम ने दूसरे देशों में जीते। इससे पहले कोई टीम ऐसा नहीं कर सकी थी। इससे पहले लगातार 17 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया टीम के ही नाम था।
टीम दो साल से कोई वनडे मैच नहीं हारी है। अंतिम हार उसे 19 अक्टूबर 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने कप्तान मेग लैनिंग के शानदार शतक की मदद से न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।
एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी की सूची में स्थान मिला

एचडीएफसी बैंक के रवि संथानम को फोर्ब्स की सबसे प्रभावी मुख्य विपणन अधिकारी (सीएमओ) की सूची में स्थान मिला है। फोर्ब्स ने उन्हें एपल, बीएमडब्ल्यू, एडोब, माइक्रोसॉफ्ट और पीएंडजी जैसी दिग्गज कंपनियों के मार्केटिंग हेड के साथ रखा है।
फोर्ब्स की ओर से सबसे प्रभावी सीएमओ पर जारी सूची का यह आठवां संस्करण है। सूची में 39वें पायदान पर काबिज रवि एकमात्र भारतीय हैं।
भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह देसवाल ने पांचवीं अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

ओलंपिक कोटा हासिल कर चुकीं भारतीय निशानेबाज यशस्विनी सिंह देसवाल ने पांचवीं अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। तेइस साल की दुनिया की चौथे नंबर की निशानेबाज यशस्विनी ने 241.7 अंक के साथ 3.1 की बढ़त से खिताब जीता।
पिछले साल रियो डि जिनेरियो में आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली यशस्विनी ने क्वालिफिकेशन में 577 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। मिस्र की अहमद नबील दूसरे जबकि उनकी हमवतन येहया शम्स तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 5 अक्तूबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 5 अक्तूबर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सामाजिक सशक्तिकरण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर (एआई) पर इस वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नीति आयोग 5 से 9 अक्टूबर, 2020 के बीच कर रहे हैं। RAISE 2020 शिखर सम्मेलन में महामारी से निपटने की तैयारियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समान लाभ उपलब्ध कराना, नवाचारों के डिजिटीकरण को प्रोत्साहन, सफल नवाचार के लिए समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भागीदारी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
भारत ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड और अन्य के साथ मिलकर एआई के जिम्मेदार विकास और उपयोग के लिए ‘ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (जीपीएआई) बनाने के लिए हाथ मिलाया था।
इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) ने रतन टाटा को आईएसीसी लाइफटाइम अचीवमेंट एंड ग्लोबल एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है। टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने काफी विस्तार किया। 2011-12 ने में सौ अरब डॉलर की कंपनी हो गई थी। वह आज भी प्रभावशाली उद्योगपति, दानदाता हैं।
टाटा अमेरिकी बाजार की संभावना को समझने और उसका दोहन करने वाले पहले भारतीय हैं। उनके नेतृत्व में सिर्फ तीन दशकों में टाटा ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ी भारतीय रोजगार प्रदाता कंपनी बन गई। ग्रुप के प्रमुख पद से रिटायर होने के बाद टाटा अनेक भारतीय स्टार्टअप्स के प्रभावशाली मेंटर बने हुए हैं।
गांधी जयंती पर भारत सरकार की ओर से नेपाल को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं

गांधी जयंती पर भारत सरकार की ओर से नेपाल को 41 एंबुलेंस और छह स्कूल बसें उपहार में दी गईं। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारतीय दूतावास में स्थित राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी का जन्म पोरबंदर में दो अक्टूबर 1869 को हुआ था।
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान के अनुसार वाहन 30 जिलों में काम करने वाले संगठनों को मुहैया कराये गए। भारत ने 1994 से करीब 823 एंबुलेंस उपहार में दिये हैं जिसमें गांधी जयंती पर दिये गए वाहन शामिल हैं।
रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट विकसित की

रिलायंस लाइफ साइंसेज ने ऐसी आरटी-पीसीआर किट विकसित की है, जो करीब दो घंटे में कोविड-19 की जांच का परिणाम दे देती है। मौजूदा समय में आरटी-पीसीआर किट से कोविड-19 की जांच के परिणाम में लगभग 24 घंटे का समय लग जाता है।
वैज्ञानिकों ने भारत में कोरोना वायरस से 100 से अधिक जीनोम अनुक्रम का विश्लेषण करने के बाद यह आरटी-पीसीआर किट तैयार की है। आइसीएमआर की जांच के अनुसार, यह 98.7 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98.8 प्रतिशत विशेषज्ञता को दिखाती है।
टाटा समूह ने एक नई कोविड-19 टेस्ट किट तैयार की है। कंपनी ने क्लस्टर्ड रेग्युलरली इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिनड्रॉमिक रिपीट्स कोरोना वायरस टेस्ट को सीएसआईआर-इंस्टीट्यूट ऑफ जेनॉमिक्स एंड इंटिग्रेटिव बायोलॉजी के साथ मिलकर तैयार किया है। टाटा सीआरआईएसपीआर टेस्ट सीएएस-9 प्रोटीन का इस्तेमाल करने वाला दुनिया का पहला ऐसा परीक्षण है, जो सफलतापूर्वक कोविड-19 महामारी फैलाने वाले वायरस की पहचान कर लेता है।
विश्व आवास दिवस : 5 अक्टूबर, 2020

अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व भर में विश्व आवास दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आवास दिवस 5 अक्टूबर, 2020 को मनाया जा रहा है, इसकी थीम “Housing for All-A better Urban Future” है। इस थीम का उद्देश्य सतत कचरा प्रबंधन में ‘फ्रंटियर टेक्नोलॉजी’ के उपयोग को बढ़ावा देना है।
वर्ष 1985 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अक्टूबर में प्रथम सोमवार को हर साल विश्व पर्यावास दिवस को मनाने की घोषणा की थी। पहली बार विश्व आवास दिवस को 1986 में मनाया गया था। सतत विकास लक्ष्य 11 का उद्देश्य “शहरों को समावेशी, लचीला, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना” है। यह स्थायी शहरीकरण को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखता है।