आयशा अजीज को देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलेट बनी

आयशा अजीज को देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलेट बनने का गौरव मिला है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली आयशा 25 साल की उम्र में पायलट बन गई। 2011 में वे सबसे कम उम्र में स्टूडेंट पायलट का लाइसेंस पाने वाली छात्रा बनी थीं।

दुनिया का 9वां सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज भी बना

बीएसई सेंसेक्स को 358 अंक बढ़कर 50,614.29 पर बंद हुआ। इसमें लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 200 लाख करोड़ रु. के पार पहुँचकर 2,00,47,191.31 करोड़ रु. हो गया। चार सत्र में यह 14.34 लाख करोड़ बढ़ा। बीएसई के एमडी आशीष कुमार चौहान बोले-मार्केट कैप में बीएसई अब दुनिया का नौंवा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है।

जैसलमेर में पर्यटन के लिए व्यापारियों का स्पाइसजेट से करार

राजस्थान के जैसलमेर में पर्यटन को बचाने के लिए आगे आए स्थानीय लोग ने कलेक्टर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में स्पाइसजेट के साथ एमओयू किया। जिसमें आगामी 12 फरवरी से 13 मार्च तक हवाई सेवा सुचारू रखने की बात हुई। एमओयू में स्पाइसजेट के साथ करार किया गया। जिसमें लागत से कम आय होने पर स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों द्वारा उसका भुगतान किया जाएगा। इसके लिए हर 15 दिन में बुक सीटों का हिसाब स्पाइसजेट कंपनी देगी। जिसके बाद अगर घाटा रहता है तो 15 दिन की लागत में कम होने वाली राशि का भुगतान स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों द्वारा दिया जाएगा।

पहली बार संभागीय आयुक्त हर महीने मंत्री के साथ दौरा करेंगे

प्रदेश सरकार की योजनाओं की धरातल पर मॉनिटरिंग के लिए अब संभागीय आयुक्त को मंत्री के साथ महीने में एक बार दौरा करना होगा। प्रशासनिक सुधार विभाग के प्रमुख सचिव अश्विनी ने गुरूवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास राजस्थान में आयोजित किया जाएगा

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास 8 फरवरी से 21 फरवरी के बीच राजस्थान में आयोजित किया जाएगा। यह द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास विदेशी प्रशिक्षण नाड में महाजन फोल्ड फाइरिंग रेंज में आयोजित होगा।

डॉ. रमेश कुमार का नाम एशिया बुक में दर्ज किया

जयपुर निवासी और बडोदरा पारूल विश्वविद्यालय में फैकल्टी ऑफ आर्ट्स के डीन प्रो. डॉ. रमेश कुमार रावत का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉडर्स में दर्ज किया गया है। यह सम्मान उन्हें पत्रकार कल्याण सिंह पर 28:53 मिनट की डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए दर्ज किया गया है। इस फिल्म में डायरेक्शन, एडिटिंग, वॉइस ऑवर, रिसर्च वर्क, लोकेश सहित सभी प्रकार के कार्य रावत ने स्वयं ही किए है।

बीकानेर के एस.के. इंदोरिया बने एयर मार्शल

बीकानेर के सुरेंद्र कुमार इंदोरिया अब वायुसेना में एयर मार्शल होंगे। अभी वह एयरफोर्स हैड क्वार्टर दिल्ली में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ औपरेशंस (ट्रांसपोर्ट व हेलीकॉप्टर) के पद पर कार्यरत हैं। नोहर तहसील मूल के इंदोरिया को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वायुसेना मेडल व अति विशिष्ट सेवा मेडल मिल चुका है। उन्हें 6 हजार घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव है। वह एएन-32, मिग-21, मिग-23, यूबी, मिग-27, एचपीटी-32, एचजेडी-16, इसकारा, डीओ 228 विमान उड़ान उड़ चुके हैं। उनके बड़े भाई विजय कुमार मंदोरिया का परिवार अब भी गंगाशहर में रहता है।

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू लगातार टॉप पर

भारतीय क्रिकेटर टीम के कप्लान विराट कोहली क्रिकेट से दूर रहें या पास, उनकी ब्रांड वैल्यू टॉप पर बनी रहती हैं। लगातार चौथे साल उन्होंगे सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी का खिताब कायम रखा है। कोहली 23.77 करोड़ अमेरीकी डॉलर (1732.92 करोड़ रुपए) की ब्रांड वैल्यू के साथ टॉप पर हैं।
टॉप टेन सेलिब्रिटी की सूची में विराट अकेली फिल्मी दुनिया से बाहर की एकमात्र हस्ती हैं। बाकी सभी बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां हैं। ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स ने 2020 के लिए यह सूची जारी की।
दो नायिका भी शामिल- सूची में दो नायिकाओं के नाम भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ अमेरिकी डॉलर(367.43 करोड़ रु.) ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। आलिया भट्ट 4.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर (350करोड़ रु.) के छठे स्थान पर हैं।

महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नाना पटोले ने पद से इस्तीफा दिया

महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष नाना पटोले ने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने उप सभापति नरहरि जिरवाल को को इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के अनुसार पटोले अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं। साहेब थोरात अभी कांग्रेस के प्रदेश अघ्यक्ष हैं।
300 पेड़ो का मूल्य 220 करोड़ रुपए-पं. बंगाल में 5 रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए कटने वाले 300 पुराने रु. हैं ये ज्याइदा लाभप्रद हैं। एक विशेषज्ञ समिति ने सुप्रीम कोर्ट में ओवरब्रिज निर्माण मामले की सुनवाई के दौरान यह बात कही।

अनाथ बच्चों के लिए काम को मिला सम्मान

अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाल लखनऊ की पौलोमी पाविनी शुक्ला को फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2021 की भारत की अंउर-30 सूची में किया है।

START DAILY QUIZ

Leave a Reply