अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस : 01 अक्टूबर

अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस प्रतिवर्ष 01 अक्टूबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय कॉफी दिवस का मुख्य उद्देश्य उन लोगों का सम्मान और सराहना करना है, जो दिन-रात खेतों में मेहनत करके कॉफी की खेती करते हैं और कॉफी के व्यवसाय से जुड़े है।
अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने साल 2015 में इटली के मिलान में पहला विश्व कॉफी दिवस आयोजित किया था। एक साल पहले, साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय कॉफी संगठन ने 01 अक्टूबर को प्रत्येक साल अंतरराष्ट्रीय कॉफी दिवस मनाने का फैसला किया था। भारत विश्व का 6वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है। भारत विश्व की कुल 4 प्रतिशत कॉफी का उत्पादन करता है।. भारत में कॉफी के सबसे बड़े उत्पादक राज्य कर्नाटक (71%), केरल (21%) तथा तमिलनाडू (5%) है। भारत के कॉफी उत्पादन के शीर्ष खरीदार इटली, रूस और जर्मनी है।
भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया

भारत ने ओडिशा स्थित एक प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल प्रायोगिक परीक्षण किया। यह मिसाइल 400 किलोमीटर तक वार करने में सक्षम है। डीआरडीओ ने यह परीक्षण अपने पीजे-10 परियोजना के तहत किया है।
इस टेस्ट के लिए मिसाइल को देसी बूस्टर से लक्ष्य पर दागा गया। यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल के एक्सटेंडेड रेंज वर्जन का दूसरा सफल परीक्षण है। मिसाइल को समुद्र, जमीन और लड़ाकू विमानों से भी दागा जा सकता है।
ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना 50 करोड़ डॉलर की मंजूरी दी

ब्रिक्स देशों के नव विकास बैंक (एनडीबी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रिजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के लिए 50 करोड़ डॉलर और मुंबई मेट्रो के लिए 24.1 करोड़ डॉलर कर्ज की मंजूरी दी है। आरआरटीएस की कुल लंबाई 82.15 किलोमीटर होगी।
इसमें 14.12 किलोमीटर भूमिगत और 68.03 किलोमीटर एलीवेटेड होगा। इसमें 25 स्टेशन होंगे। इस पर 180 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेन चल सकेगी। अधिकतम परिचालन गति 160 किलोमीटर होगी। वहीं मुंबई मेट्रो रेल दो परियोजना के लिए 24.1 करोड़ डॉलर के कर्ज का उपयोग मेट्रो रेल लाइन-6 के क्रियान्यवयन में किया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 14.47 किलोमीटर है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर रोक 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन पर रोक 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। इससे पहले 30 सितंबर तक नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित किया गया था। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 22 मार्च के बाद से ही लॉकडाउन किया गया था, तब से ही नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ान के परिचालन पर रोक है।
पूर्णबंदी के दौरान 25 मार्च से सभी घरेलू यात्री उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई थी। दो महीने बाद से नियमित घरेलू यात्री उड़ानों का परिचालन शुरू हो गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध जारी है। भारत सरकार ने देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए इंटरनेशनल फ्लाइट को पहले 30 सितंबर और अब 31 अक्टूबर तक रद कर दिया है।
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी Silver Lake Partners रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी

अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी Silver Lake Partners दिग्गज भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल बिजनेस में 1,875 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। इससे आरआरवीएल में सिल्वर लेक और इसके सह-निवेशकों का कुल निवेश 9,375 करोड़ रुपये हो जाता है।
यह आरआरवीएल की 2.13 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के बराबर होगा। इक्विटी फर्म केकेआर ने रिलायंस रिटेल में 5,550 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश के बाद रिलायंस रिटेल में केकेआर की 1.28% हिस्सेदारी होगी। अमेरिका की एक अन्य निजी इक्विटी कंपनी जनरल अटलांटिक ने रिलायंस रिटेल में 0.84 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 3,675 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। इसके अलावा रिलायंस रिटेल कारोबार में UAE की फर्म Mubadala भी करीब 7400 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है।
स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टान वावरिंका ने अपने करियर का 150वां ग्रैंड स्लैम मुकाबला जीता

स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार स्टेन वावरिंका ने अपने कॅरिअर का 150वां ग्रैंड स्लैम मुकाबला जीता। तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन वावरिंका ने फ्रेंच के दूसरे दौर में जर्मनी के डोमिनिक कोएफर को दो घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-2, 3-6, 6-1 से मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।
रोलां गैरां पर 2015 के चैंपियन स्टेन वावरिंका की यह सत्र की दसवीं जीत है। सेरेना विलियम्स टखने की चोट के कारण स्वेतलाना पिरोनकोवा के खिलाफ दूसरे दौर के मैच से पहले ही मुकाबले से हट गईं। तीन हफ्ते पहले यूएस ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार के दौरान वह चोटिल हो गई थीं।
द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और बढ़ावा देने के लिए भारत ने केन्या और भूटान के साथ ‘एयर बबल’ व्यवस्था पर करार किया

द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय हवाई संपर्क को और बढ़ावा देने के लिए भारत ने केन्या और भूटान के साथ ‘एयर बबल’ व्यवस्था पर करार किया है। एयर बबल व्यवस्था के अंतर्गत किन्ही दो देशों में फंसे वहां के नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया है।
कोरोना महामारी के बीच बहुत लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा जिनका वीजा खत्म हो रहा था। इससे पहले 17 सितंबर तक भारत ने अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, यूएई, यूके और यूएसए सहित 13 देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ की व्यवस्था की थी।
शुरू में वंदे भारत मिशन के तहत भारत ने कुछ स्पेशल उड़ानें चलाईं और दुनिया भर से भारतीयों को देश वापस लाया गया। वहीं इसके बाद एयर बबल व्यवस्था की शुरुआत की गई।
प्रार्थना गीत इतनी शक्ति हमें दे ना दाता फेम गीतकार अभिलाष का निधन

प्रार्थना गीत इतनी शक्ति हमें दे ना दाता फेम गीतकार अभिलाष का 27 सितंबर को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उनके मुख्य गीतों में ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’, ‘संसार है एक नदिया’ और ‘आज की रात न जा’ सहित अन्य शामिल है। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ गीत के अलावा अभिलाष जी के लिखे सांझ भई घर आजा (लता), आज की रात न जा (लता), वो जो ख़त मुहब्बत में (ऊषा), तुम्हारी याद के सागर में (ऊषा), संसार है इक नदिया (मुकेश), तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर (येसुदास) आदि सिने गीत भी बेहद लोकप्रिय हुए। संवाद लेखन और गीत लेखन के लिए अभिलाष को सुर आराधना अवार्ड, मातो श्री अवार्ड, सिने गोवर्स अवार्ड, फिल्म गोवर्स अवार्ड, अभिनव शब्द शिल्पी अवार्ड, विक्रम उत्सव सम्मान, हिंदी सेवा सम्मान और दादा साहेब फाल्के अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
अदालत, धूप छांव, दुनिया रंग रंगीली, अनुभव, संसार, चित्रहार, रंगोली और ॐ नमो शिवाय जैसे अनेक लोकप्रिय धारावाहिकों में अभिलाष ने अपनी कलम की छाप छोड़ी है। गीतकार अभिलाष का जन्म 13 मार्च 1946 को दिल्ली में हुआ।
असम सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की

असम सरकार ने हाल ही में पर्यटन संजीवनी योजना की घोषणा की है। इसके तहत इच्छुक उद्यमी को 1 लाख रु से 20 लाख रु तक ऋण दिए जाएंगे।
असम पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के सहयोग से असम सरकार द्वारा आयोजित एक पर्यटन सम्मेलन में इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस योजना की कल्पना उद्यमी को सशक्तिकरण देने के लिए की गई है।
01 अक्टूबर : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस

प्रत्येक साल 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व में वृद्धों एवं प्रौढ़ों के साथ होने वाले अन्याय, उपेक्षा और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के उद्देश्य इस दिन को मनाया जाता है।
इस साल वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020 थीम संयुक्त राष्ट्र के महामारी के बीच “स्वस्थ युग के दशक” में बहु-आयामी दृष्टिकोण है।