29 सितंबर : विश्व हृदय दिवस

लोगों में हृदय रोगों और उनके प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना करने के लिए प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का विश्व हृदय दिवस महिलाओं एवं बच्चों पर विशेष ध्यान देने के साथ रोकथाम और हृदय रोग (सीवीडी) के नियंत्रण के लिए जीवन-अवधि दृष्टिकोण के महत्व को संबोधित करता है।

Start – Daily Quiz

यह विषय उन सभी क्रियाकलापों को उजागर करता है जो कि हृदय रोग की रोकथाम में कारगर साबित होते हैं। विश्व हृदय दिवस 2020 के लिए विषय है: “यूज हार्ट टू बीट कार्डियोवस्कुलर डिजीज(Use Heart To Beat Cardiovascular Disease)”। विश्व हृदय दिवस ‘द वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन’ द्वारा वर्ष 2000 में आरंभ किया गया था।

एमनेस्टी इंटरनेशनल को किसी सरकार ने FCRA की मंज़ूरी नहीं दी

भारत सरकार के बयान के मुताबिक़, “एमनेस्टी इंटरनेशनल को सिर्फ एक बार फ़ॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) के तहत मंज़ूरी मिली थी और वो भी 20 साल पहले। उसके बाद से बार-बार किए गए आवेदनों के बावजूद एमनेस्टी इंटरनेशनल को किसी सरकार ने FCRA की मंज़ूरी नहीं दी, क्योंकि क़ानून के मुताबिक़ वो इन मंज़ूरियों के लिए योग्य नहीं है।”

Start – Daily Quiz

पिछले आठ सालों में चार मिलियन से अधिक भारतीयों ने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के काम का समर्थन किया है और करीब 100,000 भारतीयों ने वित्तीय योगदान दिया है। एमनेस्टी इंडिया को 2011-12 में एमनेस्टी यूके से लगभग 1.69 करोड़ रुपये प्राप्त करने की सरकार की अनुमति मिली थी। लेकिन 2013 के बाद से उसे इसकी इजाजत देने से मना कर दिया गया।

अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया

कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को विदेश मामलों की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है। हाल ही में कृषि कानूनों के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाली अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को विदेश मामलाें की संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है।

Start – Daily Quiz

हरसिमरत की पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने भी एनडीए से 22 साल पुराना नाता तोड़ लिया है। सूची के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा गृह मामलों पर बनी संसदीय समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे। वहीं, एक और कांग्रेस नेता जयराम रमेश को भी पर्यावरण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर बनी संसदीय समिति के प्रमुख के पद पर बरकरार रखा गया है।

कुवैत के वर्तमान शासक शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का निधन

कुवैत के वर्तमान शासक शेख सबाह अल अहमद अल सबाह का 91 साल की आयु में निधन हो गया। शेख सबा अल अहमद, हाल ही में सर्जरी के लिए अमेरिका गए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमीर शेख अल-अहमद को अमेरिका लाने के लिए वायु सेना का विमान भेज था जिस पर कुवैती क्राउन ने पत्र भेजकर उनको थैंक्स कहा था।

Start – Dail Quiz

उनके निधन के बाद देश की अस्थाई शक्तियां उनके छोटे भाई शेख नवाफ अल अहमद अल सबा को दी गई हैं। उन्होने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कुवैत में काम करने वाले भारतीय समुदाय की विशेष देखभाल की थी। 1929 में जन्मे शेख सबा को आधुनिक कुवैत की विदेश नीति के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने 1963 से 2003 के बीच लगभग 40 वर्षों तक विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था। शेख जाबेर अल-सबा की मृत्यु के बाद जनवरी 2006 में वे कुवैत के अमीर बने थे।

शेखर कपूर को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया

मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया यानी FTII का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शेखर कपूर ने मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और बैंडिट क्वीन जैसी शानदार फिल्में दी हैं।

Start- Daily Quiz

उनका कार्यकाल 3 मार्च, 2023 तक का है। फिल्म इंस्टीट्यूट को संचालित करने के लिए इसके प्रबंधन को फिल्म सोसायटी, गवर्निंग काउंसिल, ऐकडेमिक काउंसिल और स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी में बांटा गया है। इनमे से शेखर कपूर को सोसायटी का प्रेसीडेंट और गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। ये दोनों ही फिल्म इंस्टीट्यूट के अंग हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन से ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए उनकी सेवाएं ली

खेल जगत के सितारों के बाद अब भारतीय रिज़र्व बैंक ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन से ग्राहक जागरूकता अभियान के लिए उनकी सेवाएं ली हैं। अपने मुख्य ट्विटर हैंडल के अतिरिक्त केंद्रीय बैंक के पास ‘RBI Says’ नाम से एक अन्य ट्विटर हैंडल भी है।

Start – Daily Quiz

ग्राहक जागरूकता अभियान के तहत आरबीआई ग्राहकों को समय-समय पर यह बताता है कि सुरक्षित लेन-देन के लिए ग्राहकों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आरबीआई ने अप्रैल की शुरुआत में इसी नाम से एक फेसबुक पेज भी शुरू किया था। उस समय आरबीआई ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सुरक्षा अभियान भी लॉन्च किया था। अमिताभ ने भी लॉकडाउन के दौरान डिजिटल बैंकिंग का प्रचार किया था।

असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का निधन

असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रहीं सैयदा अनवरा तैमूर का दिल का दौरा पड़ने से ऑस्ट्रेलिया में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं. वह राज्य की एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री भी थी। सैयदा अनवारा तैमूर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।

Start – Daily Quiz

चार बार की कांग्रेस विधायक अनवरा छह दिसंबर 1980 से लेकर 30 जून 1981 तक असम की मुख्यमंत्री रही। वह चार बार विधायक रहीं और 1988 में राज्य सभा सदस्य बनी। वह 2011 में कांग्रेस का दामन छोड़ एआईयूडीएफ में शामिल हो गई थी।

महाराष्ट्र सरकार ने खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया

महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में खुली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत तंबाकू आधारित उत्पादों का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता और उत्पादक है। इससे पूर्व छत्तीसगढ़ ने इस वर्ष की शुरुआत में सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि कर्नाटक ने साल 2017 में ही सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू के अन्य प्रकारों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Start – Daily Quiz

भारत सरकार ने मई 2003 में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कानून पारित किया था। इस कानून को “सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद” (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम का नाम दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस : 30 सितंबर

अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस हर साल 30 सितंबर को मनाया जाता है। अनुवाद दिवस बाइबल के अनुवादक सेंट जीरोम की स्मृति में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अनुवाद पेशे के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि उन भाषाओं के बारे में जागरूकता लाई जा सके जो हमारे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Start – Daily Quiz

इस दिन भाषा पेशेवरों के काम के लिए उन्हें सम्मान दिया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2020 विषय: “संकट में दुनिया के लिए शब्दों की तलाश करना”। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) की स्थापना 1953 में की गयी थी , और ITD को पहली बार 1991 में मनाया गया था।

अयोध्या में बाबरी केस मस्जिद विध्वंस मामले में 30 सितंबर 2020 को फैसला आया

अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को बाबरी केस मस्जिद विध्वंस मामले में 30 सितंबर 2020 को फैसला आ गया। सीबीआई की लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में अपना फैसला सुनाते हुए सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है।

Start – Daily Quiz

इस केस की चार्जशीट में बीजेपी के एलके आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह समेत कुल 49 लोगों का नाम शामिल था। जिनमें से 17 लोगों का निधन हो चुका है। राम मंदिर के लिए होने वाले आंदोलन के समय 06 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद को गिरा दिया गया था। इस मामले के तहत आपराधिक केस के साथ-साथ दीवानी मुकदमा भी चला। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 30 सितंबर 2010 को अयोध्या टाइटल विवाद में फैसला दिया था। कोर्ट ने फैसले में कहा था कि विवादित भूमि को तीन बराबर हिस्सों में बांटा जाए।

Leave a Reply